Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: बाड़मेर में करैत सांप ने सोते परिवार को डंसा, पति-पत्नी की मौत, बेटा जोधपुर एम्स में भर्ती

VVinita Kohli
Rajasthan News: बाड़मेर में करैत सांप ने सोते परिवार को डंसा, पति-पत्नी की मौत, बेटा जोधपुर एम्स में भर्ती
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र के फागलिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के बाहर खाट पर सो रहे पति-पत्नी और उनके बेटे को करैत सांप ने डंस लिया। इलाज के दौरान पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटा गंभीर हालत में जोधपुर एम्स में भर्ती है। चौंकाने वाली बात यह रही कि अगली रात वही सांप फिर उसी खाट के पास पहुंच गया, जहां उसने परिवार को काटा था। ग्रामीणों ने उसे पहचानकर घेर लिया और लाठी-डंडों से मार डाला।

खाट पर सो रहे परिवार को सांप ने काटा

विज्ञापन

पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल के बेटे इंद्र मेघवाल ने बताया कि फागलिया गांव निवासी 28 वर्षीय श्रवणराम, उनकी 23 वर्षीय पत्नी लाछी और पांच वर्षीय बेटा विकास घर के बाहर खाट पर सो रहे थे। रात में करैत सांप ने तीनों को डंस लिया। घटना के बाद परिवार को तुरंत सेड़वा के अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान लाछी की मौत हो गई, जबकि श्रवणराम को सांचौर रेफर किया गया। सांचौर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। बेटे विकास को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर एम्स भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

परिवार की मौत से गांव में दहशत का माहौल था। इसी बीच रविवार रात ग्रामीणों ने उसी खाट के पास सांप को दोबारा देखा। लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडों से उसे घेर लिया। ग्रामीणों ने सांप को मार डाला। स्थानीय लोगों के अनुसार यह “पीवणा” सांप था, जिसे करैत प्रजाति का जहरीला सांप माना जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके काटने पर न सूजन आती है और न ही खून निकलता है।

सेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. कालूराम ने बताया कि करैत कोबरा परिवार की प्रजाति का अत्यंत जहरीला सांप है। इसकी सबसे खतरनाक बात यह है कि काटने पर तुरंत दर्द, सूजन या ब्लीडिंग नहीं होती। उन्होंने बताया कि लगभग चार घंटे बाद मरीज का तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने लगता है। जहर शरीर में तेजी से फैलकर दिल और श्वास नलियों को प्रभावित करता है। समय पर इलाज न मिलने पर मरीज की जान बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

बेटे की हालत पर नजर

डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को समय रहते जोधपुर एम्स पहुंचा दिया गया, इसलिए उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में विशेषज्ञ टीम उसका इलाज कर रही है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों को सांपों से सावधान रहने और रात में खुले में सोने से बचने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी ग्रामीणों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचें और घरेलू इलाज पर भरोसा न करें।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।