Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मानसा में बेटे पर दर्ज केस को रद्दर करवाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी मां, लोगों का थाने के बाहर प्रदर्शन

VVinita Kohli
मानसा में बेटे पर दर्ज केस को रद्दर करवाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी मां, लोगों का थाने के बाहर प्रदर्शन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मानसा: पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ कस्बे में एक युवक पर नशा तस्करी का मामला दर्ज होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। वार्ड नंबर-6 के निवासी सोमवार को थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया। इसी दौरान युवक की मां अपने बेटे के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और प्रशासन को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने गुरप्यार सिंह नामक युवक के खिलाफ 30 नशीली गोलियां बरामद करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस युवक को सुबह घर से उठाकर ले गई थी और शाम तक छोड़ने की बात कही थी, लेकिन बाद में उस पर केस दर्ज कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन

मां ने लगाए गंभीर आरोप

युवक की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी पुलिस ने उनके बेटे पर गलत मामले दर्ज किए थे। मां के इस कदम से इलाके में तनाव बढ़ गया और प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। वार्ड के पार्षद ने भी पुलिस को लिखित रूप में बताया था कि संबंधित युवक अब किसी भी नशे से जुड़े काम में शामिल नहीं है। इसके बावजूद कार्रवाई होने से स्थानीय लोगों ने इसे गलत बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। थाने के बाहर देर रात तक प्रदर्शन चलता रहा। बड़ी संख्या में लोग जमा रहे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की और उन्हें शांत करने की कोशिश की।

डीएसपी ने दिया जांच का भरोसा

आखिरकार डीएसपी सरदूलगढ़ के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। डीएसपी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। दूसरी ओर थाना प्रभारी ने कहा कि गुरप्यार सिंह के खिलाफ पहले से 10 से 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें नशा तस्करी और चोरी के केस शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार भी बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और परिवार द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन

मानसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।