Breaking News
Ambala liquor smuggling case: अंबाला कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी ई-वे बिल और शराब तस्करी केस में फंसे रोहतक के छात्र को जमानतVada pav vendor viral: रेलवे स्टेशन का यह वायरल वीडियो रुला देगा, वेंडर की मेहनत और यात्री की ईमानदारी ने जीता सबका दिलKaithal NH152D road accident: कैथल में NH-152D पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पंचकूला के युवक की मौतBijli karamchari Hartal: बत्ती गुल, पानी ठप! हरियाणा में बिजली हड़ताल से बेहाल हुए लोग, करनाल में रोड जामसोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी, खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी साझा की पहली झलकAmbala liquor smuggling case: अंबाला कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी ई-वे बिल और शराब तस्करी केस में फंसे रोहतक के छात्र को जमानतVada pav vendor viral: रेलवे स्टेशन का यह वायरल वीडियो रुला देगा, वेंडर की मेहनत और यात्री की ईमानदारी ने जीता सबका दिलKaithal NH152D road accident: कैथल में NH-152D पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पंचकूला के युवक की मौतBijli karamchari Hartal: बत्ती गुल, पानी ठप! हरियाणा में बिजली हड़ताल से बेहाल हुए लोग, करनाल में रोड जामसोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी, खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी साझा की पहली झलक

Mansa Lawyers Strike : मानसा में वकीलों की हड़ताल, एडवोकेट अमनिंदर मान पर दर्ज SC/ST केस के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील

Mansa Lawyers Strike : मानसा में वकीलों की हड़ताल, एडवोकेट अमनिंदर मान पर दर्ज SC/ST केस के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील

मानसा में वकीलों की हड़ताल, एडवोकेट अमनिंदर मान पर दर्ज SC/ST केस के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Mansa Lawyers Strike : पंजाब के मानसा में वकीलों और पुलिस-प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। एडवोकेट अमनिंदर सिंह मान के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के विरोध में मानसा बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने मुकम्मल हड़ताल रखी। हड़ताल के चलते अदालतों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा, जिससे दूर-दराज से पहुंचे वादकारियों (लिटिगेंट्स) को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताते हुए पूरे पंजाब की बार एसोसिएशनों से एकजुट होने की अपील की है।

‘स्वप्रेरणा संज्ञान पर केस दर्ज करना कानूनन गलत’, निष्पक्ष जांच की मांग

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि पंजाब अनुसूचित जाति आयोग (SC/ST Commission) के चेयरमैन ने राजनीतिक या निजी दबाव में आकर स्वप्रेरणा (Suo Moto) संज्ञान लेते हुए एडवोकेट अमनिंदर सिंह मान पर मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

वकील प्रतिनिधियों का साफ कहना है कि जिस कथित बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है, वह कानूनी तौर पर एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आता ही नहीं है। वकीलों ने कहा कि एक पेशेवर वकील को सामाजिक व कानूनी विषयों पर अपनी राय रखने का पूरा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन बिना तथ्यों की गहराई से जांच किए सीधे पर्चा दर्ज कर देना सरासर अन्याय है।

एसएसपी के तबादले और जांच अधिकारी के बदलते रु से उलझा मामला

बार प्रतिनिधियों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कुछ समय पहले इस संबंध में मानसा के तत्कालीन एसएसपी से मुलाकात कर सारे तथ्यात्मक सबूत सौंपे गए थे। उस वक्त पुलिस कप्तान ने मामले की निष्पक्ष तफ्तीश कराकर झूठा केस खारिज करने का भरोसा दिया था।

हालांकि, इसी बीच एसएसपी का तबादला हो गया और मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने अपना रुख बदल लिया। वकीलों का आरोप है कि जांच अधिकारी के नकारात्मक और टालमटोल वाले रवैये के कारण ही केस की कैंसिलेशन रिपोर्ट अदालत में दाखिल नहीं हो सकी है, जिससे वकीलों में भारी रोष पनप रहा है।

प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

मानसा बार एसोसिएशन के नेतृत्व ने दोटूक कहा है कि जब तक एडवोकेट मान पर दर्ज केस की किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष कानूनी पुनरीक्षण (Legal Review) कराकर इसे रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वकीलों की मांग है कि अगर जांच में अपराध की पुष्टि नहीं होती, तो बिना किसी देरी के मामले को खारिज किया जाए। मानसा बार के समर्थन में अब राज्यभर की अन्य जिला बार एसोसिएशनों ने भी समर्थन का ऐलान कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में यह विवाद और गरमाने के पूरे आसार हैं।

Hoshiarpur Hajipur Murder : हाजीपुर में भतीजे ने तेजधार हथियार से की चाचा की हत्या

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मानसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।