Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजस्थान में शराब से भरी कार तालाब में गिरी, दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, गेट लॉक होने के कारण गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाए

VVinita Kohli
राजस्थान में शराब से भरी कार तालाब में गिरी, दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, गेट लॉक होने के कारण गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाए
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

टोंक: राजस्थान के टोंक जिले के झिराना थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। देसी शराब के कार्टून से भरी एक कार अनियंत्रित होकर तालाब (नाड़ी) में जा गिरी, जिससे कार में सवार दो युवकों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अरनिया काकड़ गांव के पास दादिया नाड़ी के नजदीक हुआ।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में देखी डूबी कार

हादसे की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सामने आई, जब अरनिया काकड़ गांव के ग्रामीणों की नजर तालाब में गिरी कार पर पड़ी। कार का एक हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना झिराना थाना पुलिस को दी।

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू शुरू किया गया। एक ग्रामीण पानी में उतरा और कार का गेट खोलकर अंदर देखा, जहां ड्राइविंग सीट पर एक युवक फंसा हुआ मिला। इसके बाद कार का पिछला गेट खोला गया, तो दूसरा युवक शराब के कार्टून के नीचे दबा हुआ नजर आया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को कार से बाहर निकाला।

शराब ठेके पर सेल्समैन थे दोनों मृतक

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान हंसराज (40) पुत्र गोपाल गुर्जर और उनके दोस्त हंसराज (42) पुत्र भैरूलाल गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र के सोडा गांव के रहने वाले थे और शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करते थे।

मोड़ पर बेकाबू हुई कार, तालाब में गिरी

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात दोनों युवक कार में देसी शराब के पव्वों से भरे कार्टून लेकर गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे दादिया नाड़ी के पास पहुंचे, वहां मौजूद तीखे मोड़ पर कार बेकाबू हो गई और सीधे तालाब में जा गिरी। पानी में गिरते ही कार के गेट लॉक हो गए, जिससे दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके और कार के अंदर ही फंस गए।

कार के गेट लॉक होने से नहीं बच पाए युवक

तालाब में गिरने के बाद दोनों युवकों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कार के गेट लॉक होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। कुछ ही देर में पानी भर जाने से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

ट्रैक्टर से बाहर निकाली गई कार

शव निकालने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों शवों को झिराना (टोंक) अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।


पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव

पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।