Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में भाग लेगी भारतीय युवा टीम, बैंकॉक में होगी प्रतियोगिता

VVinita Kohli
वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में भाग लेगी भारतीय युवा टीम, बैंकॉक में होगी प्रतियोगिता
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: भारतीय युवा मुक्केबाजी टीम आठ से 15 मार्च तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में भाग लेगी। भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए गुरुवार याानी आज बैंकॉक रवाना हो गई है। भारतीय टीम युवा ओलंपिक भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेगी जिससे यह टूर्नामेंट युवा ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने और उसकी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बन गया है।

भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कुल मिलाकर 10 सदस्यीय टीम उतारी है। महिला टीम में गुंजन (48 किग्रा), चंद्रिका भोरेशी पुजारी (51 किग्रा), जॉयश्री देवी चिरोम (54 किग्रा), राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) और प्राची (60 किग्रा) शामिल हैं। पुरुष वर्ग में अम्बेकर मीतेई लैरेनलाकपम (50 किग्रा), उधम सिंह राघव (55 किग्रा), साहिल दुहान (60 किग्रा), अमन सिवाच (65 किग्रा) और प्रियांश सहरावत (70 किग्रा) अपनी चुनौती पेश करेंगे। 

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप हमारे युवा मुक्केबाजों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ियों के सामने खुद को परखने का महत्वपूर्ण मंच है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।’’ भारतीय युवा मुक्केबाजों ने पिछले साल बहरीन में तीसरे एशियाई युवा खेलों में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित सात पदक जीते थे, जो महाद्वीपीय स्तर पर उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

विज्ञापन

खेल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।