Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Janhvi Kapoor Peddi movie trolling: 'पेड्डी' विवाद में जाह्नवी कपूर के बचाव में उतरे जगपति बाबू, ट्रोलर्स को नसीहत देते हुए कही यह बड़ी बात

GGaganpreet Kaur
'पेड्डी' विवाद में जाह्नवी कपूर के बचाव में उतरे जगपति बाबू, ट्रोलर्स को नसीहत देते हुए कही यह बड़ी बात
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इस समय अपनी पीढ़ी की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक तरफ जहां उनकी बैक-टू-बैक फिल्में फ्लोर पर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘पेड्डी’ के कुछ दृश्यों को लेकर इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। दर्शकों का एक बड़ा वर्ग फिल्म में जाह्नवी के किरदार को पेश करने के तरीके से खफा है और इसके लिए सीधे तौर पर एक्ट्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए भद्दे कमेंट्स किए जा रहे हैं। ऐसे नाजुक वक्त में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कद्दावर अभिनेता जगपति बाबू जाह्नवी के समर्थन में आगे आए हैं और उन्होंने ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है।

“लड़की ने सिर्फ वही किया जो उसे कहा गया..” जगपति बाबू ने समझाया पर्दे का सच

विज्ञापन

लगातार हो रही इस कड़वी बयानबाजी के बीच जगपति बाबू ने जाह्नवी कपूर का पक्ष लेते हुए दर्शकों से संवेदनशीलता बरतने की गुजारिश की है। एक हालिया बातचीत में उन्होंने कहा, “सिनेमा के मामले में दर्शकों को यह समझना होगा कि कलाकारों को बेवजह ट्रोल करना ठीक नहीं है। उस लड़की (जाह्नवी) ने पर्दे पर सिर्फ वही किया, जो डायरेक्टर ने उसे करने के लिए कहा था। सिनेमा में कई बार ऐसा होता है कि जो बात निर्देशक सोचना चाहता है, वह दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरती। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि हम पूरी जिम्मेदारी कलाकार के सिर मढ़ दें और उसे निशाना बनाने लगें।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की लगातार होने वाली ट्रोलिंग किसी भी कलाकार को मानसिक रूप से तोड़ सकती है, इसलिए इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।

डायरेक्टर बुची बाबू की माफी के बाद भी शांत नहीं हो रहा मामला

गौरतलब है कि ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के महज एक-दो दिन के भीतर ही विवादों के घेरे में आ गई थी। सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ खास सीन्स को लेकर जब हंगामा बरपा, तो फिल्म के निर्देशक बुची बाबू ने खुद सामने आकर स्थिति को संभालने की कोशिश की थी। उन्होंने बाकायदा एक सार्वजनिक बयान जारी कर दर्शकों की भावनाएं आहत होने पर माफी मांगी थी। साथ ही उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया था कि जिन दृश्यों को लेकर दर्शकों को आपत्ति है, उन्हें फिल्म से पूरी तरह से हटा (ट्रिम) दिया जाएगा।

मेकर्स की इस कनागत और सुधार के वादे के बावजूद इंटरनेट पर जाह्नवी कपूर के खिलाफ माहौल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस तरह की एकतरफा ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।