Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jasmer Bhatedi Congress Kurukshetra: चंडीगढ़ पहुंचे कुरुक्षेत्र के नए जिला अध्यक्ष जसमेर भटेड़ी, भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा से ली सियासी थाप

GGaganpreet Kaur
चंडीगढ़ पहुंचे कुरुक्षेत्र के नए जिला अध्यक्ष जसमेर भटेड़ी, भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा से ली सियासी थाप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा) कुरुक्षेत्र जिले में कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे को धार देने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नव-मनोनीत जिला अध्यक्ष जसमेर भटेड़ी मंगलवार को विशेष रूप से चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने भटेड़ी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नई सांगठनिक पारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कुरुक्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की।

जमीनी कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूत होगी कांग्रेस

विज्ञापन

करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात के दौरान कुरुक्षेत्र जिले की स्थानीय राजनीति और खासकर ग्रामीण अंचलों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विस्तार से मंथन हुआ। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज के दौर में कांग्रेस को ऐसे ऊर्जावान और कर्मठ चेहरों की जरूरत है जो सिर्फ दफ्तरों तक सीमित न रहकर सीधे जनता के बीच जाएं। नेताओं ने जोर देकर कहा कि पंचायती राज संगठन कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है, इसलिए गांव के सरपंचों, पंचों और मौजिज लोगों को पार्टी की मुख्य विचारधारा से जोड़ने के लिए भटेड़ी को फौरन फील्ड में उतरना होगा।

जिम्मेदारी पर खरा उतरने का संकल्प

शीर्ष नेताओं से थाप मिलने के बाद जसमेर भटेड़ी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रदेशाध्यक्ष फोम लाल और पिहोवा के कांग्रेस विधायक मंदीप सिंह चट्ठा ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे अपनी मेहनत से सार्थक सिद्ध करेंगे। भटेड़ी ने कहा, “यह पद मेरे लिए कोई राजसी व्यवस्था नहीं बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। जिला कुरुक्षेत्र के हर ब्लॉक और हर पंचायत में बहुत जल्द संगठन की मजबूत कमेटियों का गठन किया जाएगा।”

ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी कांग्रेस की सक्रियता

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो जसमेर भटेड़ी को कुरुक्षेत्र कमान सौंपने के पीछे कांग्रेस की नजर ग्रामीण वोट बैंक को पूरी तरह से सहेजने पर है। भटेड़ी ने साफ किया कि उनका मुख्य फोकस युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने और समाज के वंचित तबके, किसानों व मजदूरों की आवाज को प्रशासनिक स्तर पर उठाने का रहेगा। इस नियुक्ति के बाद पिहोवा और कुरुक्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि भटेड़ी की जमीनी पकड़ से आने वाले दिनों में विपक्ष के गढ़ में कांग्रेस अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगी।

इस मौके पर कांग्रेस नेता गोपाल कौशिक, राकेश बधवार, सुखबीर ग्रेवाल, सुभाष रामगढ़ रोड सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।