Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Jodhpur News: जोधपुर में दर्दनाक हादसा, पानी पीते समय डूबा 8 साल का बच्चा, बचाने गईं दो बहनों की भी मौत

Jodhpur News: जोधपुर में दर्दनाक हादसा, पानी पीते समय डूबा 8 साल का बच्चा, बचाने गईं दो बहनों की भी मौत

पानी पीते समय डूबा 8 साल का बच्चा, बचाने गईं दो बहनों की भी मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले के बोरुंदा थाना क्षेत्र के चौकड़ी खुर्द गांव में रविवार सुबह खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से तीन चचेरे भाई-बहनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सुमन पुत्री भिया, 16 वर्षीय रेखा पुत्री नाथूराम और 8 वर्षीय प्रवीण पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। तीनों घर से खेत जाने के लिए निकले थे और करीब एक घंटे बाद भी वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे। परिजनों ने खेत में तलाश की तो तीनों बच्चों के शव पानी की डिग्गी में मिले। ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पीपाड़ जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

विज्ञापन

पानी पीते समय प्रवीण का पैर फिसला

थाना अधिकारी सुजानाराम के अनुसार, जिस खेत में हादसा हुआ वहां मूंग की खेती की हुई है। खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास पीने के पानी का पाइप लगा हुआ था। प्रवीण पानी पीने के लिए डिग्गी के पास गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। छोटे भाई को डूबता देखकर सुमन और रेखा उसे बचाने के लिए पानी में उतर गईं, लेकिन डिग्गी की गहराई अधिक होने के कारण तीनों ही डूब गए।

 

हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था

परिजनों के अनुसार हादसे के समय खेत में आसपास कोई मौजूद नहीं था। यही वजह रही कि बच्चों को समय रहते मदद नहीं मिल सकी। भिया (35) पुत्र भैराराम चौकीदार, निवासी चौकड़ी खुर्द ने बोरुंदा थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सुमन, उनके भाई नाथूराम की बेटी रेखा और छोटे भाई महेंद्र का बेटा प्रवीण शामलाती खेत में बनी डिग्गी के पास पानी पीने गए थे।

 

एक घंटे बाद तलाशने पहुंचे परिजन

तीनों बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत पहुंचने पर डिग्गी में तीनों के शव मिले। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पीपाड़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की गई।

 

तीन दिन पहले मां की मौत, अब तीन बच्चों की मौत से परिवार में मातम

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों के मुताबिक प्रवीण की मां का आकस्मिक निधन हादसे से सिर्फ तीन दिन पहले हुआ था। परिवार अभी मां की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि तीन बच्चों की एक साथ मौत हो गई। घटना के बाद चौकड़ी खुर्द गांव में भी शोक का माहौल है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जोधपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।