Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Hotel Raid: कैथल होटल रेड: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस का छापा, 14 युवक-युवतियां मिले

AAmandeep Singh
कैथल होटल रेड: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस का छापा, 14 युवक-युवतियां मिले
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। कैथल शहर के एक नामी होटल में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस की कई गाड़ियां अचानक होटल के बाहर आकर रुकीं। अनैतिक देह व्यापार की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना और महिला थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने होटल में रेड की। जैसे ही पुलिस ने होटल के रजिस्टर को कब्जे में लेकर कमरों की तलाशी शुरू की, वहां ठहरे हुए युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। कई कमरों के दरवाजे खुलवाए गए, जहां से कुल 14 लोग (युवक और युवतियां) पाए गए।

घंटों चली जांच, पर नहीं मिला देह व्यापार का प्रमाण

विज्ञापन

सिविल लाइन थाना के एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी आधार पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ दबिश दी गई। पुलिस ने मौके पर मिले सभी युवक-युवतियों के पहचान पत्रों की गहनता से जांच की। एसएचओ के मुताबिक, जांच के दौरान न तो कोई नाबालिग मिला और न ही देह व्यापार से संबंधित कोई ठोस सबूत या आपत्तिजनक सामग्री हाथ लगी।

सख्त चेतावनी के बाद छोड़े गए युवक-युवतियां

काफी देर तक चली पूछताछ और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने नरम रुख अपनाते हुए सभी युवक-युवतियों को सख्त हिदायत दी। पुलिस ने उन्हें समझाया कि इस तरह की संदिग्ध परिस्थितियों में पाया जाना उनके भविष्य के लिए ठीक नहीं है। इसके बाद सभी को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, होटल के रजिस्टर में एंट्री और रिकॉर्ड की कमी को लेकर पुलिस ने होटल प्रबंधन की भी क्लास ली।

होटल मालिक को अंतिम अल्टीमेटम

पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के बाद होटल संचालक को आड़े हाथों लिया। होटल मालिक को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि होटल के रिकॉर्ड में कोई अनियमितता पाई गई या किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की पुष्टि हुई, तो बिना देरी किए होटल का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस मुस्तैदी से शहर के अन्य होटल संचालकों में भी खलबली मची हुई है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।