Breaking News
Aaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियमAaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियम

Kaithal News: कैथल में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, महिला को स्कूटी से गिराकर ढाई तोले की चेन झपटी

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Kaithal News: कैथल में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, महिला को स्कूटी से गिराकर ढाई तोले की चेन झपटी

कैथल में महिला को स्कूटी से गिराकर ढाई तोले की चेन झपटी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal News: कैथल शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब राह चलती महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। चंदाना गेट से अपने घर रामनगर की ओर लौट रही एक महिला के साथ तीन बाइक सवार बदमाशों ने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात कुतुबपुर रोड के पास हुई, जहां बदमाशों ने न केवल महिला का रास्ता रोका, बल्कि उसकी स्कूटी को जोरदार धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी महिला के गले से लगभग ढाई तोले सोने की चेन झपटकर रफूचक्कर हो गए।

पीड़ित महिला सरला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात के समय अपने किसी निजी काम से चंदाना गेट की तरफ गई थी। जब वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर रामनगर लौट रही थी, तभी कुतुबपुर रोड के पास अचानक एक ही बाइक पर सवार तीन युवक उसके आगे आ गए और रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह संभाल पाती, बदमाशों ने उसकी स्कूटी को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई।

विज्ञापन

हाथापाई के बाद छीनी चेन, शोर मचाने पर भाग निकले आरोपी

पीड़िता के अनुसार, जमीन पर गिरने के बाद दो बदमाश उसके करीब आए और गले में पहनी सोने की चेन पर हाथ साफ करने लगे। महिला ने अपने बचाव का काफी प्रयास किया और बदमाशों से हाथापाई भी हुई, लेकिन आरोपी जबरन चेन तोड़कर भागने में कामयाब रहे। महिला ने जब हिम्मत जुटाकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे, लेकिन तब तक बाइक सवार तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की आपातकालीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआईए (CIA) और एवीटी (AVT) की टीमों को भी आरोपियों की तलाश में लगा दिया गया है। अनाज मंडी चौकी इंचार्ज मनु ने बताया कि पीड़ित महिला सरला देवी के बयानों के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर लौटा मानसून, 2 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।