Breaking News
Rashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितRashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Kaithal News: कैथल में CM नायब सैनी ने प्रतिमा का किया अनावरण, जनकल्याण समिति को दिए 31 लाख रुपये

GGaganpreet Kaur
Kaithal News: कैथल में CM नायब सैनी ने प्रतिमा का किया अनावरण, जनकल्याण समिति को दिए 31 लाख रुपये

कैथल में CM नायब सैनी ने प्रतिमा का किया अनावरण

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले के गांव जडोला में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बना। अवसर था संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा स्थापना समारोह का, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनिर्मित भव्य मंदिर में गुरु रविदास जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इसके बाद गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जी के विचारों को वर्तमान दौर में बेहद प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। इस मौके पर जिलाभर से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से समूचे मानव समाज का मार्गदर्शन करती आ रही हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना केवल एक पाषाण रूप को नमन करना नहीं, बल्कि उनके जीवन-मूल्यों और ‘बेगमपुरा’ की उस महान संकल्पना को अपने आचरण में ढालने का संकल्प है, जहां किसी के साथ कोई भेदभाव, दुख या अन्याय न हो।

विज्ञापन

पाठ्यक्रम में शामिल होगी संत रविदास की जीवनी, समिति को मिली आर्थिक मदद

समारोह के मंच से मुख्यमंत्री ने संत गुरु रविदास जनकल्याण समिति को सामाजिक कार्यों के प्रोत्साहन हेतु 31 लाख रुपये का अनुदान देने का ऐलान किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने संत रविदास जी के जीवन चरित्र और उनके महान विचारों को प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने मंच से ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में जल्द आवश्यक कागजी और व्यावहारिक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा सिख गुरुओं और महान संतों की स्मृति में उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के उमरी में करीब 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य ‘गुरु रविदास धाम’ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत गत 29 जुलाई को काशी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से पवित्र माटी लेकर कलश यात्रा शुरू की गई है, जो हरियाणा के गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक एकता और बंधुत्व की अलख जगा रही है।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने गीत गुनगुनाकर बांधा समां

समारोह में बतौर यजमान शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संत रविदास के दार्शनिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने एक ऐसे समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, जिसमें कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और समाज से ऊंच-नीच का भेद पूरी तरह समाप्त हो जाए। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री भावुक हो उठे और उन्होंने ‘प्रभु जी तुम चंदन हम पानी’ पंक्तियों के साथ प्रसिद्ध पद गुनगुनाकर पंडाल में मौजूद संगत को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

यह भी पढ़ें–  कैथल में जहरीले सांपों का तांडव, अलग-अलग घटनाओं में 10 साल के हर्ष और 3 साल की रंगोली की मौत

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।