Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Kapil Sharma Show Controversy: ‘कपिल शर्मा के शो पर मेरे साथ गेम हुआ’, समय रैना संग विवाद पर छलका सुनील पाल का दर्द

GGaganpreet Kaur
Kapil Sharma Show Controversy: 'कपिल शर्मा के शो पर मेरे साथ गेम हुआ', समय रैना संग विवाद पर छलका सुनील पाल का दर्द

‘कपिल शर्मा के शो पर मेरे साथ गेम हुआ’

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kapil Sharma Show Controversy: कॉमेडी की दुनिया में सुनील पाल और समय रैना के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के बाद जब दोनों कलाकार कपिल शर्मा के शो पर एक साथ नजर आए, तो लगा कि मामला शांत हो जाएगा। हालांकि, अब इस एपिसोड के ऑन-एयर होने के बाद मामला सुलझने की बजाय और ज्यादा बिगड़ गया है। कॉमेडियन सुनील पाल ने बेहद आहत होकर खुलासा किया है कि कपिल शर्मा के शो पर उनके साथ धोखा हुआ और बिना बताए उनका सरेआम मजाक उड़ाया गया।

सुनील पाल ने एक बातचीत के दौरान अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कपिल शर्मा ने उन्हें बहुत प्यार से शो में आमंत्रित किया था। चूंकि वे पहले भी कपिल के शोज का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए उन्होंने इस बार भी अपनी एक छोटी सी स्टैंड-अप परफॉर्मेंस तैयार की थी। लेकिन मंच पर पहुंचते ही उन्हें अहसास हुआ कि पर्दे के पीछे कुछ और ही खेल चल रहा था।

विज्ञापन

शो फिक्स्ड था, समय को हीरो और मुझे विलेन बनाया’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनील पाल ने आरोप लगाया कि पूरा एपिसोड एक खास पटकथा के तहत शूट किया गया था। उनका कहना है कि शो के मेकर्स और पूरी टीम ने मिलकर समय रैना को हीरो की तरह प्रोजेक्ट किया, जबकि उनके अपने वजूद को केवल एक पंचिंग बैग बनाकर रख दिया गया। सुनील के मुताबिक, मंच पर जिस तरह का माहौल बनाया गया, उससे साफ़ जाहिर था कि सब कुछ पहले से तय था।

हालांकि, इस पूरे कड़वे अनुभव के बावजूद सुनील पाल ने समय रैना के प्रति व्यक्तिगत रूप से कोई नफरत न होने की बात कही। उन्होंने बताया कि बैकस्टेज जब समय रैना उनसे मिले थे, तो उन्होंने बड़े आदर के साथ उनके पैर छुए थे और पूरा सम्मान दिया था। सुनील का मानना है कि उन्हें समय से कोई शिकवा नहीं है, बल्कि उस पूरे फॉर्मेट और मेकर्स की नीयत से शिकायत है, जिसने एक वरिष्ठ कलाकार को इस तरह कटघरे में खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें– माफी मांगें शाहरुख, अजय और टाइगर’, विमल इलायची विज्ञापन पर भड़के मुकेश खन्ना

विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।