Breaking News
पंजाब में थाने के अंदर AK-47 की गोली लगने से ASI राम सिंह की मौत, राइफल साफ करते समय हुआ हादसाKrishna Kalki Dwadashi Vrat: जानिए कैसे एक व्रत से राजा विशाल को वापस मिला खोया हुआ राजवैभवSmartphone Exchange Offer: एक्सचेंज में दिया गया आपका पुराना फोन आखिर जाता कहां है? जानिए ई-कॉमर्स कंपनियों की पूरी सच्चाईMonkey Viral Video: कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई फुल बॉडी मसाज, शांत अंदाज देखकर हैरान हुए लोगJind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जामपंजाब में थाने के अंदर AK-47 की गोली लगने से ASI राम सिंह की मौत, राइफल साफ करते समय हुआ हादसाKrishna Kalki Dwadashi Vrat: जानिए कैसे एक व्रत से राजा विशाल को वापस मिला खोया हुआ राजवैभवSmartphone Exchange Offer: एक्सचेंज में दिया गया आपका पुराना फोन आखिर जाता कहां है? जानिए ई-कॉमर्स कंपनियों की पूरी सच्चाईMonkey Viral Video: कुर्सी पर बैठकर बंदर ने करवाई फुल बॉडी मसाज, शांत अंदाज देखकर हैरान हुए लोगJind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जाम

Karnal Crime: करनाल की सीएचडी सिटी में हैवानियत, मेड की नौकरी देने का झांसा देकर महिला से रेप, आरोपी फरार

AAmandeep Singh
Karnal Crime: करनाल की सीएचडी सिटी में हैवानियत, मेड की नौकरी देने का झांसा देकर महिला से रेप, आरोपी फरार

करनाल की सीएचडी सिटी में हैवानियत, मेड की नौकरी देने का झांसा देकर महिला से रेप, आरोपी फरार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal Crime: सीएम सिटी करनाल की वीआईपी कॉलोनी सीएचडी सिटी में एक महिला के साथ घिनौनी करतूत का मामला सामने आया है। काम दिलाने और अच्छी तनख्वाह का लालच देकर एक दरिंदे ने महिला को अपने घर बुलाया और हवस का शिकार बना डाला। (Karnal News Today) वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मुख्य गेट पर दी थी अच्छी सैलरी की गारंटी, अगले ही दिन बुलाया घर

विज्ञापन

पुलिस (Karnal Sadar Thana) को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। बीती 5 अक्टूबर की शाम वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर सीएचडी सिटी पहुंची थी। पति अंदर वेल्डिंग का काम करने चला गया और वह मुख्य गेट पर ही रुक गई। इसी दौरान कार सवार एक अज्ञात शख्स वहां आया और उसने घर में झाड़ू-पोछा व खाना बनाने के लिए मेड की जरूरत बताई। आरोपी ने उसे अच्छी तनख्वाह देने का वादा किया, जिसके बाद महिला अगले दिन काम पर आने को तैयार हो गई।

काम खत्म होते ही बंद कर दिया दरवाजा, जबरन कार में बैठाकर दी धमकी

तय वादे के मुताबिक 6 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे महिला आरोपी के घर पहुंची। वहां उसने खाना पकाया, साफ-सफाई की और कपड़े भी धोए। दोपहर करीब 12 बजे जब वह काम निपटाकर घर लौटने लगी, तभी आरोपी ने मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और महिला के साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और हवस पूरी करने के बाद उसे जबरन कार में बैठाकर कहीं दूर छोड़ आया। जाते-जाते उसने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता, एसआई मीनू रानी को सौंपी गई जांच

खौफजदा महिला ने किसी तरह घर पहुंचकर अपने पति को आपबीती सुनाई। (Haryana Police Investigation) वारदात का पता चलते ही पति का गुस्सा फूट पड़ा और वह तुरंत पत्नी को लेकर सदर थाना करनाल पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी एसआई मीनू रानी को सौंपी गई है। पुलिस अब सीएचडी सिटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की कार और उसकी पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें–Gurugram Amit Shah: गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।