Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Firing News: करनाल में खौफनाक वारदात: स्कूटी सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, टांगों में दागीं 4 गोलियां

AAmandeep Singh
करनाल में खौफनाक वारदात: स्कूटी सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, टांगों में दागीं 4 गोलियां
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। सीएम सिटी करनाल एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल उठा है। शहर के कर्ण विहार क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक युवक को सरेआम निशाना बनाया। घायल युवक की पहचान उज्ज्वल उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो पेशे से शीशे का काम करता है।

वारदात उस समय हुई जब उज्ज्वल अस्पताल में दाखिल अपने एक रिश्तेदार की खबर लेकर स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाके की परवाह किए बिना इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

पहले शिनाख्त की, फिर बरसाईं गोलियां

वारदात का तरीका किसी फिल्मी पटकथा जैसा नजर आता है। उज्ज्वल के मामा रमेश कुमार ने बताया कि जब उनका भांजा रास्ते में था, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से पहले सिगरेट सुलझाने के लिए लाइटर मांगा।

जैसे ही उज्ज्वल रुका, हमलावरों ने मोबाइल में एक फोटो दिखाई और जब उन्हें यकीन हो गया कि यही मोनू है, तो बिना वक्त गंवाए पिस्टल निकालकर उसकी टांगों पर फायरिंग शुरू कर दी। उज्ज्वल की टांगों में चार गोलियां लगी हैं, जिससे वह वहीं गिरकर तड़पने लगा।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, पुरानी रंजिश का शक

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 32-33 थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि घटनास्थल से खोल बरामद किए गए हैं और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हालांकि, परिजनों का दावा है कि उज्ज्वल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन पुलिस का मानना है कि जिस तरह फोटो दिखाकर शिनाख्त की गई, उससे यह मामला पुरानी रंजिश या ‘कॉन्ट्रैक्ट शूटिंग’ का भी हो सकता है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।