Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Highway Accident: करनाल हाईवे पर खौफनाक मंजर: एनएच-44 पर 9 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, मची चीख-पुकार, हाईवे पर लगा लंबा जाम

AAmandeep Singh
करनाल हाईवे पर खौफनाक मंजर: एनएच-44 पर 9 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, मची चीख-पुकार, हाईवे पर लगा लंबा जाम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। नेशनल हाईवे-44 पर रविवार का दिन हादसों के नाम रहा। तरावड़ी और शामगढ़ के बीच स्थित फ्लाईओवर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नौ वाहन आपस में जोरदार तरीके से टकरा गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर दूर-दूर तक शीशों के टुकड़े बिखर गए। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर से श्रद्धालुओं का एक जत्था दो बसों में सवार होकर अंबाला स्थित पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहा था। जैसे ही ये बसें शामगढ़ फ्लाईओवर पर पहुंचीं, अचानक हुए घटनाक्रम ने खुशियों के सफर को चीख-पुकार में बदल दिया।

विज्ञापन

एक ब्रेक और मच गई तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हादसे की शुरुआत फ्लाईओवर पर सबसे आगे चल रही एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से हुई। हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे अन्य वाहन चालक संभल नहीं पाए। देखते ही देखते पीछे आ रही दोनों बसें और अन्य कारें एक-दूसरे में जा घुसीं।

चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि लगा जैसे कोई बम फटा हो। दो बसों समेत कुल नौ वाहनों की इस भिड़ंत ने हाईवे पर यातायात की रफ्तार को पूरी तरह रोक दिया।

हाईवे पर मची चीख-पुकार, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद मौके पर घायल श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए तरावड़ी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर में किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे के बीच से हटवाया, जिसके बाद करीब एक घंटे से लगे लंबे जाम को खुलवाया जा सका। फिलहाल पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि हादसे के पीछे केवल तकनीकी कारण थे या किसी चालक की लापरवाही।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।