Karnal Nissing Road Accident: करनाल में कैथल के 24 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत
करनाल में कैथल के 24 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत
Karnal Nissing Road Accident: हरियाणा के करनाल जिला स्थित निसिंग क्षेत्र में बुधवार शाम एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है। सड़क के बीचोबीच खड़े एक अनियंत्रित ट्रक (ट्राले) से बाइक टकराने के कारण 24 वर्षीय होनहार युवक दीपक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक मूल रूप से कैथल जिले के क्योड़क गांव का रहने वाला था। (Nissing Truck Bike Collision) इस हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि दीपक का विदेश जाने का सपना पूरा होने ही वाला था और उसका वीजा भी लग चुका था, लेकिन इस एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया।
कार और ट्रक चालक के झगड़े की भेंट चढ़ा बेकसूर युवक
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम निसिंग के पास सड़क पर एक कार और ट्रक चालक के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और विवाद चल रहा था। (Karnal Crime News) इसी कहासुनी के चक्कर में ट्रक चालक ने अपने वाहन को सड़क के बीच में ही खड़ा कर दिया था। उस वक्त सड़क पर अंधेरा था और रास्ता भी काफी खस्ताहाल था। जैसे ही दीपक अपनी बाइक लेकर वहां से गुजरा, अंधेरे के कारण सड़क पर खड़ा भारी-भरकम ट्रक उसे नजर नहीं आया और बाइक सीधे पीछे से जा टकराई।
कागजों से हुई पहचान, पिता के बाद अब मां का भी सहारा छिना
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में रखे कागजातों के जरिए उसकी पहचान कैथल के क्योड़क निवासी दीपक के रूप में हुई, जिसके बाद निसिंग पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। दीपक के पिता की कई साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। घर में उसकी मां, छोटा भाई और दादा हैं, जिनके लिए दीपक ही परिवार की उम्मीदों का एकमात्र सहारा था।
विदेश रवाना होने से पहले अपनों से मिलने निकला था दीपक
अस्पताल पहुंचे दीपक के चाचा ने बताया कि दीपक ने काफी मेहनत के बाद विदेश जाने का वीजा हासिल किया था। कुछ ही दिनों में उसकी फ्लाइट थी, इसलिए वह विदेश रवाना होने से पहले अपने सभी करीबी रिश्तेदारों और परिचितों से मिलने निकला था। बुधवार को वह इसी सिलसिले में अपनी मौसी के घर निसिंग जा रहा था। (Haryana Road Accident News) परिजनों का सीधा आरोप है कि अगर ट्रक चालक सड़क के बीचोबीच गाड़ी खड़ी करके हुड़दंग न कर रहा होता, तो उनके घर का चिराग आज जिंदा होता।
आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ऋषिपाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रक चालक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मौके पर ही काबू कर लिया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें– Haryana Milk Strike: हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद! 100 रुपये प्रति लीटर की मांग पर अड़े किसान
