Breaking News
Mahendragarh News: जजपा का 9वां स्थापना दिवस, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की बड़ी तैयारी, अहीरवाल क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेजDurga Puja Sand Art: 8 टन रेत और ताजे फलों से तैयार की दुर्गा प्रतिमा, वायरल हुई सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्टAteli Mandi City News: अटेली मंडी की कृष्ण कुंज कॉलोनी में चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण और 52 हजार नकदी चोरीHaryana Bus attack: करनाल के पास दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांगAmit Shah Punjab Visit : 20 अक्टूबर को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहMahendragarh News: जजपा का 9वां स्थापना दिवस, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की बड़ी तैयारी, अहीरवाल क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेजDurga Puja Sand Art: 8 टन रेत और ताजे फलों से तैयार की दुर्गा प्रतिमा, वायरल हुई सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्टAteli Mandi City News: अटेली मंडी की कृष्ण कुंज कॉलोनी में चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण और 52 हजार नकदी चोरीHaryana Bus attack: करनाल के पास दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांगAmit Shah Punjab Visit : 20 अक्टूबर को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Fake Currency Seized Punjab Border : खालड़ा क्षेत्र से 4 लाख रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद

hharpreet singh
शेयर करें
Fake Currency Seized Punjab Border : खालड़ा क्षेत्र से 4 लाख रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद

Fake Currency Seized Punjab Border : खालड़ा क्षेत्र से 4 लाख रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Fake Currency Seized Punjab Border : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पंजाब के तरनतारन जिले में सरहदी इलाकों से नापाक साजिशों का पर्दाफाश होने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में खालड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र से सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खुफिया इनपुट और संयुक्त प्रयासों के चलते पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर चार लाख रुपये की जाली भारतीय करंसी बरामद की है। इस खेप के मिलने के बाद से एक बार फिर सीमा पार बैठे तस्करों के नापाक मंसूबे सामने आए हैं।

खेतों में ड्रोन के जरिए गिराया गया था पीला पैकेट

भिखीविंड के डीएसपी अतुल सोनी ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि खालड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरहदी गांव कलसिया खुर्द में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना खालड़ा के एएसआई गुरनाम सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर इलाके में सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान खेतों में एक संदिग्ध पीला पैकेट बरामद हुआ, जिसे संभवतः पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से नीचे गिराया गया था। जब पुलिस ने मौके पर ही उस पैकेट को खोलकर देखा, तो उसमें से पांच-पांच सौ रुपये के जाली नोटों के कुल आठ बंडल यानी चार लाख रुपये की जाली करंसी बरामद हुई।

अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद की गई पूरी जाली मुद्रा को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में थाना खालड़ा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह पूरी तरह स्पष्ट हो रहा है कि इस जाली करंसी को ड्रोन के जरिए पाकिस्तानी सीमा पार से धकेल वाया गया था।

सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही ऐसी वारदातों को देखते हुए अब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गई हैं कि इस खेप को भारत की तरफ रिसीव करने वाले स्थानीय मददगार कौन लोग थे। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में आने वाले दिनों में कुछ अहम और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

NIA Raid Jalandhar : जालंधर के न्यू हरदयाल नगर में एनआईए की ताबड़तोड़ रेड, पूर्व जत्थेदार जसबीर रोडे के परिवार से जुड़ा है मामला

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।