September 29, 2026

खालड़ा में BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद; एक गिरफ्तार

0
खालड़ा में BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद; एक गिरफ्तार

खालड़ा में BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,

Khalra Pistol Recovery: पंजाब के तरनतारन जिले के खालड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में BSF और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो पिस्तौल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कलसिया खुर्द के खेतों और डिफेंस ड्रेन में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हथियार पाकिस्तान से मंगवाए जाने का संदेह है।

थाना खालड़ा के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि BSF की टीम ने कलसिया खुर्द के खेतों में सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान पीले रंग के पैकेट के साथ जोबनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह, निवासी कलसिया खुर्द को काबू किया गया। पैकेट की तलाशी लेने पर उसमें से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद हुई।

 

 

खेतों में तलाशी के दौरान आरोपी काबू

एएसआई गुरनाम सिंह के अनुसार, BSF की टीम ने कलसिया खुर्द के खेतों में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान आरोपी जोबनजीत सिंह को पीले रंग के पैकेट के साथ पकड़ा गया। पैकेट से एक पिस्तौल और मैगजीन मिलने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर कलसिया खुर्द की डिफेंस ड्रेन से एक और पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस तरह संयुक्त कार्रवाई में कुल दो पिस्तौल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले। BSF ने बरामद सामान थाना खालड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला नंबर 265 दर्ज किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 और BNS की धारा 346 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बरामद हथियारों और आरोपी की भूमिका को लेकर आगे की जांच कर रही है।

एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में इन पिस्तौलों और मैगजीन को पाकिस्तान से मंगवाए जाने का संदेह है। हालांकि, इस संबंध में अभी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आए और इस मामले में अन्य कौन लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आगे और खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed