Breaking News
लुधियाना में 11 महीने की मासूम के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारKarnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, काम से लौट रहे ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल गायबKurukshetra weather: दिन में ही हो गई रात! कुरुक्षेत्र में घने बादलों के बीच अचानक झमाझम बरसे बदरादिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मानMahendragarh News: सतनाली के गांव ढाणी कुम्हारान में दिल दहला देने वाली वारदात, आंगन में लहूलुहान मिला 48 वर्षीय महिला का शवलुधियाना में 11 महीने की मासूम के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारKarnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, काम से लौट रहे ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल गायबKurukshetra weather: दिन में ही हो गई रात! कुरुक्षेत्र में घने बादलों के बीच अचानक झमाझम बरसे बदरादिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए जूते पहनकर और सिर बिना ढंके गुरुघर की मर्यादा तोड़ी : भगवंत मानMahendragarh News: सतनाली के गांव ढाणी कुम्हारान में दिल दहला देने वाली वारदात, आंगन में लहूलुहान मिला 48 वर्षीय महिला का शव

खालड़ा पुलिस और बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र से एक पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए

hharpreet singh
Khalra Police BSF Seize Pistol Wan Tara Singh : खालड़ा पुलिस और बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र से एक पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए

खालड़ा पुलिस और बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र से एक पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Khalra Police BSF Seize Pistol Wan Tara Singh  : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे वां तारा सिंह सेक्टर में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पंजाब पुलिस के खालड़ा थाना और बीएसएफ की 142वीं बटालियन द्वारा चलाए गए साझा तलाशी अभियान के दौरान सीमावर्ती खेतों से विदेशी मेक पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जंग लगा यह हथियार एक पीले रंग के पैकेट में छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खेतों में पैकेट बनाकर छिपाया गया था हथियार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीमों को सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि और हथियार छिपाए जाने का इनपुट मिला था। इसके आधार पर खालड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आरजू कंबोज, एएसआई बलविंदर सिंह और बीएसएफ की 142वीं बटालियन के कंपनी कमांडर धर्म जय कुमार के नेतृत्व में वां तारा सिंह सेक्टर के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान खेतों के बीच पड़े एक पीले रंग के संदिग्ध पैकेट की जांच की गई, तो उसमें से 30 बोर की जंग लगी पिस्तौल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पिस्तौल पर ‘मेड इन ऑस्ट्रेलिया’ दर्ज है।

विज्ञापन

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हथियार मिलने के बाद खालड़ा थाना पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 279 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25, 26 और 29 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। सरहद पार से ड्रोन या तस्करों के जरिए हथियार फेंके जाने की आशंका को देखते हुए जांच एजेंसियां हर पहलू को खंगाल रही हैं।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह पैकेट खेतों तक कैसे पहुंचा और इसे वहां किस नेटवर्क के जरिए पहुंचाया गया था। हथियार का इस्तेमाल किस आपराधिक या देश विरोधी घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था, इसका खुलासा करने के लिए स्थानीय मुखबिरों और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय तस्करों का सुराग लगा लिया जाएगा।

Patti City Police Station Staff Shortage : थाना सिटी पट्टी में इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल और होमगार्ड तक के दर्जनों पद रिक्त

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।