Breaking News
Hansi News: हांसी की लाल सड़क पर किराना स्टोर में लगी आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायर कर्मीTarn Taran Accident : तरनतारन में कदगिल के पास खड़े ट्रक से टकराया टिप्पर, नागोके के 23 वर्षीय साजनप्रीत की मौतऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार; राशि खन्ना के साथ आए नजर, विद्या बालन भी हैं फिल्म में हिस्साJind Crime: जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, पार्टी से लौट रहा था युवकध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में साकेत कोर्ट की कार्रवाईHansi News: हांसी की लाल सड़क पर किराना स्टोर में लगी आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायर कर्मीTarn Taran Accident : तरनतारन में कदगिल के पास खड़े ट्रक से टकराया टिप्पर, नागोके के 23 वर्षीय साजनप्रीत की मौतऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार; राशि खन्ना के साथ आए नजर, विद्या बालन भी हैं फिल्म में हिस्साJind Crime: जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, पार्टी से लौट रहा था युवकध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में साकेत कोर्ट की कार्रवाई

Kota Traveller Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर हादसा, 8 की मौत; 17 घायल

VVinita Kohli
शेयर करें
Kota Traveller Accident कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर हादसा, 8 की मौत; 17 घायल

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर हादसा,

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kota Traveller Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल के पास यात्रियों से भरा ट्रैवलर पुलिया से नीचे नाले में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हुए हैं। सभी मृतक मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। ट्रैवलर भोपाल से खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था। कोटा शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर वाहन पुलिया से लगभग 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

विज्ञापन

खिड़कियां तोड़कर निकाले गए घायल, सीटों के बीच फंसे थे शव

हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव कार्य में शामिल एक सदस्य के मुताबिक, वाहन के सामने से टकराने की आशंका है। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक शव डैशबोर्ड के शीशे को तोड़ते हुए बाहर की तरफ आ गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ शव सीटों के बीच फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को वाहन की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। सुबह अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कुछ देरी भी हुई। पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब सवा छह बजे मिली थी। इसके बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस और बचाव दल की कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि मौके पर राहत कार्य जारी रहा।

 

भोपाल से शुक्रवार शाम निकला था परिवार, अस्पताल में घायलों का इलाज

पुलिस के अनुसार, ट्रैवलर में सवार लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। ये लोग शुक्रवार शाम करीब 7 बजे भोपाल से रवाना हुए थे। उनका चार दिन का राजस्थान दौरा था और यात्रा के पहले दिन वे खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वाहन में कई परिवारों के लोग सवार थे। उनके आपसी रिश्तों और अन्य विवरणों की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में लाए गए कुछ घायल बेसुध हालत में थे। डॉक्टरों ने उन्हें CPR दिया और जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा। घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। कोटा में पिकअप की टक्कर से 6 महीने की गर्भवती महिला की मौत, 3 साल की बेटी घायल

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कोटा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।