Kurukshetra BREAKING: बागड़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली कुरुक्षेत्र में पलटी, महिला और बच्चों समेत 4 की जान गई
बागड़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली कुरुक्षेत्र में पलटी, महिला और बच्चों समेत 4 की जान गई
Kurukshetra BREAKING Trolley Accident: धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा (Kurukshetra Pindasari Road Accident) सामने आया है। कुरुक्षेत्र से राजस्थान स्थित बागड़ धाम (Bagad Dham Pilgrims ) के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पिंडासरी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना (Road Accident) में एक महिला और बच्चों समेत चार श्रद्धालुओं की असमय मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर पिंडासरी गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसा (Accident) इतना भीषण था कि कई श्रद्धालु सीधे ट्रॉली के नीचे ही दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
राहत-बचाव में जुटे ग्रामीण, LNJP अस्पताल में दो महिलाओं की हालत नाजुक
घटना की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनते ही आसपास के खेतों व गांव में मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए पुलिस को सूचना दी और खुद ही ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुट गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और एम्बुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP Hospital Kurukshetra) अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन जांच के दौरान एक महिला और बच्चों समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में फिलहाल कई घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से दो महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर बड़ी मन्नतों और उत्साह के साथ निकले थे, लेकिन सफर शुरू होते ही खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है और भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार या अचानक किसी मोड़ पर संतुलन बिगड़ने को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मामले की आगामी कानूनी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें– ऑपरेशन मुस्कान का कमाल, सोनीपत से लापता 3 नाबालिग बच्चियां कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मिलीं
