Breaking News
Haryana Chirayu Scheme: हरियाणा में चिरायु योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाजLudhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीरDengue Symptoms: डेंगू में प्लेटलेट काउंट 40 हजार आने पर भी क्यों नहीं घबराना चाहिए? जानें डॉक्टरों की असली रायTarn Taran Chohla Sahib Double Murder : चोहला साहिब में डबल मर्डर से दहशत, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनाKaithal Road Accident: कैथल में अज्ञात वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय सतीश की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतकHaryana Chirayu Scheme: हरियाणा में चिरायु योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाजLudhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीरDengue Symptoms: डेंगू में प्लेटलेट काउंट 40 हजार आने पर भी क्यों नहीं घबराना चाहिए? जानें डॉक्टरों की असली रायTarn Taran Chohla Sahib Double Murder : चोहला साहिब में डबल मर्डर से दहशत, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनाKaithal Road Accident: कैथल में अज्ञात वाहन की टक्कर से 27 वर्षीय सतीश की मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक

Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र में किराए पर दुकान लेने आए ठग ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, डिजाइन देखने के बहाने सोने की बालियां लेकर फरार

GGaganpreet Kaur
Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र में किराए पर दुकान लेने आए ठग ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, डिजाइन देखने के बहाने सोने की बालियां लेकर फरार

कुरुक्षेत्र में किराए पर दुकान लेने आए ठग ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra Crime: कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद उपमंडल के तहत आने वाले मद्दीपुर गांव से धोखाधड़ी की एक अनोखी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सुनार का काम करने और दुकान किराए पर लेने का झांसा देकर आए एक शातिर नटवरलाल ने बड़ी ही होशियारी से एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। आरोपी परिवार को अपनी मीठी बातों के जाल में फंसाकर बुजुर्ग महिला से कानों की सोने की बालियां उतरवाकर चंपत हो गया। वारदात की भनक लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

5 अक्टूबर को गांव पहुंचा था आरोपी, पहले दिन की पूरे इलाके की रेकी

विज्ञापन

पीड़िता महिंद्रो देवी ने घटना की आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी सबसे पहले 5 अक्टूबर को मद्दीपुर गांव के चौक में दिखाई दिया था। उस वक्त वह गांव के लोगों से चौक के आसपास सुनार की दुकान खोलने के लिए खाली जगह की पूछताछ कर रहा था। जब उसे पता चला कि मुख्य चौक पर कोई दुकान खाली नहीं है, तो उसने पास ही स्थित एक मकान की बैठक  को किराए पर लेने की इच्छा जताई। उसने खुद को शाहाबाद का रहने वाला बताया और कहा कि वह गांव में ही आभूषणों का काम शुरू करना चाहता है।

अगले दिन मजदूर को साथ लाया, सफाई का नाटक कर जीता भरोसा

पहले दिन की बातचीत के बाद वह वापस चला गया, जिससे ग्रामीणों को उसकी नीयत पर रत्ती भर भी शक नहीं हुआ। अगले दिन 6 अक्टूबर को आरोपी दोबारा गांव पहुंचा, लेकिन इस बार उसके साथ एक मजदूर भी था। उसने जिस कमरे को किराए पर लेने की बात तय की थी, वहां मजदूर से सफाई करवानी शुरू कर दी ताकि मकान मालिकों को लगे कि वह सचमुच दुकान शुरू करने जा रहा है। शाम करीब 5-6 बजे वह मकान के भीतर परिवार के पास पहुंचा, जहां उस समय केवल महिलाएं मौजूद थीं। परिवार ने मेहमाननवाजी करते हुए उसे चाय-पानी भी पिलाया।

‘दूसरा ग्राहक बनवाएगा ऐसी बालियां’ कहकर उतरवाए गहने और हो गया नौ दो ग्यारह

आरोपी घर की बैठक में बुजुर्ग महिंद्रो देवी के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान उसने अपनी जेब से झांसा फेंकते हुए कहा कि गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को सोने की बालियां बनवानी हैं और वह उनका डिजाइन देखना चाहता है। बुजुर्ग महिला उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गई और उसने अपने कानों में पहनी सोने की बालियां उतारकर आरोपी के हाथ में थमा दीं। बालियां हाथ में आते ही आरोपी ‘अभी डिजाइन दिखाकर आता हूं’ का बहाना बनाकर कमरे से बाहर निकला और रफूचक्कर हो गया।

शाहाबाद पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

काफी देर तक जब आरोपी वापस नहीं लौटा तो बुजुर्ग महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आसपास के इलाकों में आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत शाहाबाद पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गांव और शाहाबाद रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, गुरुग्राम समेत 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।