Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Accident: कुरुक्षेत्र सड़क हादसा: देवियों के दर्शन करने जा रहे राजस्थानी परिवार का चिराग बुझा, ड्राइवर फरार

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र सड़क हादसा: देवियों के दर्शन करने जा रहे राजस्थानी परिवार का चिराग बुझा, ड्राइवर फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। भक्ति और आस्था का सफर कब चीख-पुकार में बदल जाएगा, इसका अंदाजा राजस्थान के सोखर गांव से आए लाला राम के परिवार को नहीं था। कुरुक्षेत्र के ढांड रोड पर एक बेकाबू पिकअप चालक की जरा सी लापरवाही ने एक मां की गोद सूनी कर दी और पिता के बुढ़ापे की लाठी छीन ली। अपने बच्चों के सुखद भविष्य और उनके रिश्तों की मन्नत मांगने निकले परिवार का 17 वर्षीय बेटा हेमंत अब इस दुनिया में नहीं रहा। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ने बिना देखे गाड़ी को तेज रफ्तार में बैक कर दिया, जिसकी चपेट में आकर हेमंत और उसके फूफा श्यामबीर लहूलुहान हो गए।

बाथरूम के लिए रुकी थी गाड़ी और हो गया हादसा

विज्ञापन

मृतक के पिता लाला राम ने बताया कि पूरा परिवार ड्राइवर पप्पी की पिकअप किराए पर लेकर हिमाचल में नौ देवियों के दर्शन के लिए निकला था। सुबह करीब 11 बजे जब वे कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर पहुंचे, तो ड्राइवर ने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी। परिवार के सदस्य नीचे उतर गए। हेमंत और उसके फूफा श्यामबीर सड़क किनारे कच्ची जगह पर बैठ गए थे। तभी अचानक ड्राइवर ने बिना किसी संकेत के गाड़ी को पीछे की तरफ दौड़ा दिया। गाड़ी का पिछला हिस्सा (ढाला) सीधे हेमंत के सिर में लगा, जिससे वह वहीं ढेर हो गया और एक आवाज तक नहीं निकाल सका।

इलाज के लिए दौड़ता रहा परिवार, रास्ते में थमी सांसें

हादसे के बाद कोहराम मच गया। आनन-फानन में हेमंत को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि वहां सही इलाज नहीं मिला, जिसके बाद वे हार मानकर उसे जयपुर ले जाने लगे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; राजस्थान के अलवर के पास पहुंचते-पहुंचते हेमंत की सांसें टूट गईं। परिजनों ने अलवर के खेड़ली अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद अब कुरुक्षेत्र पुलिस को शिकायत दी है।

खुशियों के आंगन में पसरा सन्नाटा

इस हादसे ने न केवल एक जान ली है, बल्कि कई अरमानों का कत्ल कर दिया है। लाला राम ने बताया कि घर में तीन बच्चों—बेटियों प्रिया, तनु और बेटे देवेंद्र के रिश्तों की बात चल रही थी। देवियों के दर्शन के बाद उन्हें सगाई-रिश्तों के सिलसिले में ही आगे जाना था। हेमंत भी अपने पिता के साथ सिलाई के काम में हाथ बंटाता था और परिवार उसके लिए भी भविष्य के सपने बुन रहा था। कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पप्पी राम के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और जान लेने की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।