Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Encounter News: कुरुक्षेत्र में आधी रात को 'एनकाउंटर': यूपी के शूटर ने पुलिस पर दागीं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगीं गोलियां

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र में आधी रात को 'एनकाउंटर': यूपी के शूटर ने पुलिस पर दागीं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगीं गोलियां
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र (जग मार्ग)। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का लाडवा इलाका शनिवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के आवास पर हमला करने वाले कुख्यात ‘नोनी राणा गैंग’ के मुख्य शूटर को सीआईए-1 की टीम ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के मथुरा (कोसीकलां) निवासी शूटर अर्जुन के साथ हुई इस सीधी भिड़ंत में पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा था, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अर्जुन के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलेटप्रूफ जैकेट बनी कांस्टेबल की ढाल

विज्ञापन

सीआईए-1 इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि टीम लाडवा इलाके में अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी। रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि हिनौरी रोड पर एक संदिग्ध युवक बिना नंबर की बाइक पर घूम रहा है। जैसे ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का इशारा किया, युवक ने आव देखा न ताव और सीधे पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक गोली कांस्टेबल विकास कुमार की छाती पर लगी, लेकिन गनीमत यह रही कि विकास ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई।

18 राउंड फायरिंग और धमकी भरी पर्ची का राज

पकड़ा गया शूटर अर्जुन वही शख्स है जिसने 15-16 अप्रैल की रात को चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर करीब 18 राउंड फायर कर इलाके में दहशत फैला दी थी। वारदात के वक्त अर्जुन ने घर के अंदर एक पर्ची भी फेंकी थी, जिस पर कुछ नाम लिखकर ‘जल्द मिलने’ की धमकी दी गई थी। जांच में सामने आया है कि जनवरी 2025 में चेयरमैन से फोन पर रंगदारी मांगी गई थी और पैसे न मिलने पर खौफ पैदा करने के लिए इस हमले को अंजाम दिया गया।

गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की सीडी डिलक्स बाइक और एक अवैध पिस्टल बरामद की है। पुलिस इस मामले में मोहाली के रहने वाले विशाल और अरुणवीर को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। सीआईए प्रभारी ने स्पष्ट किया कि आरोपी अर्जुन फिलहाल पुलिस की निगरानी में अस्पताल में उपचाराधीन है। डॉक्टरों द्वारा उसे फिट घोषित किए जाने के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिससे गैंग के अन्य गुर्गों और मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके। लाडवा में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध और अपराधियों के लिए कुरुक्षेत्र में कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।