Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र के पिपली में रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, ठेकेदार की दर्दनाक मौत

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र के पिपली में रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, ठेकेदार की दर्दनाक मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के पिपली में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर रफ्तार के कहर ने एक और हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। शनिवार सुबह जीटी रोड की सर्विस लेन पर हरियाणा रोडवेज की एक बस ने आगे चल रही बाइक को इतनी बेरहमी से टक्कर मारी कि उस पर सवार व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा पिपली के देवीलाल पार्क के ठीक सामने हुआ, जब मृतक रोजाना की तरह अपने काम पर निकला था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और व्यक्ति सड़क पर दूर जा गिरा।

झज्जर डिपो की बस ने पीछे से मारी टक्कर, चालक हुआ रफूचक्कर

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चंद्रभानपुरा गांव का रहने वाला रिंकू (39) लकड़ी के काम की ठेकेदारी करता था। शनिवार सुबह वह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से पिपली की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह सर्विस लेन पर पहुंचा, पीछे से आ रही झज्जर डिपो की हरियाणा रोडवेज बस (HR63GV-7909) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। यह बस करनाल से चंडीगढ़ रूट पर जा रही थी। हादसे के बाद जीटी रोड पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों को इकट्ठा होता देख आरोपी बस चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए लहूलुहान हालत में रिंकू को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकू की मौत की खबर जैसे ही चंद्रभानपुरा गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनिया और दो बेटों, 13 साल के आशु और 10 साल के गनिश को छोड़ गया है। घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पिपली थाना पुलिस का कहना है कि रोडवेज बस के नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने व गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।