Breaking News
Ambala Controversy: अंबाला में सोशल मीडिया पर राजपूत समाज और माता पद्मावती पर विवादित टिप्पणी, महिला पर केस दर्जAmritsar Nihang Viral Video  : अमृतसर में नशा बेचने के आरोप में निहंगों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरलHaryana Samriddhi Scheme: हरियाणा में गर्भवती महिलाओं के लिए ‘समृद्धि’ योजना लागू: हर महिला को मिलेगी यूनिक ID, अस्पतालों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्करWinter Arc: ‘विंटर आर्क’ अक्टूबर से दिसंबर तक का सीक्रेट मिशन, 3 महीने में कैसे ट्रांसफॉर्म हो रहे लोग?Ambala Dashmesh Nagar Violence: अंबाला में पैसों के लेन-देन को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें और लाठी-डंडे चले, 5 लोग घायलAmbala Controversy: अंबाला में सोशल मीडिया पर राजपूत समाज और माता पद्मावती पर विवादित टिप्पणी, महिला पर केस दर्जAmritsar Nihang Viral Video  : अमृतसर में नशा बेचने के आरोप में निहंगों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरलHaryana Samriddhi Scheme: हरियाणा में गर्भवती महिलाओं के लिए ‘समृद्धि’ योजना लागू: हर महिला को मिलेगी यूनिक ID, अस्पतालों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्करWinter Arc: ‘विंटर आर्क’ अक्टूबर से दिसंबर तक का सीक्रेट मिशन, 3 महीने में कैसे ट्रांसफॉर्म हो रहे लोग?Ambala Dashmesh Nagar Violence: अंबाला में पैसों के लेन-देन को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें और लाठी-डंडे चले, 5 लोग घायल

Kurukshetra Snake Bite Incident: कुरुक्षेत्र की फैक्ट्री में सो रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, 19 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

GGaganpreet Kaur
Kurukshetra Snake Bite Incident: कुरुक्षेत्र की फैक्ट्री में सो रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, 19 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कुरुक्षेत्र की फैक्ट्री में सो रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra Snake Bite Incident: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा उपमंडल अंतर्गत बड़शामी गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री के कमरे में रात को सो रहे एक 19 वर्षीय प्रवासी मजदूर युवक की जहरीले सांप के काटने से जान चली गई। मृतक की पहचान मनीष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के शाखमोहन गांव का रहने वाला था। घटना के बाद से ही फैक्ट्री परिसर और पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रोजी-रोटी की तलाश में आया था परिवार, घर का सबसे बड़ा बेटा था मनीष

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मनीष अपने पिता मनोज झा के साथ लाडवा के बड़शामी स्थित प्लाईवुड इंडस्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को रहने के लिए परिसर में ही कमरे दिए गए थे। मनीष अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी एक 15 साल की बहन रेशमी और 17 साल का छोटा भाई विकास है। पूरे परिवार की उम्मीदें मनीष पर ही टिकी हुई थीं, लेकिन इस हादसे ने पल भर में सब कुछ उजाड़ दिया।

हाथ में कीड़ा काटने की बात कहकर सोया, आधे घंटे बाद प्लाई पर बेहोश मिला

घटना वाली रात को याद करते हुए मृतक के पिता मनोज झा ने बताया कि कमरे में मनीष समेत तीन मजदूर सो रहे थे। देर रात अचानक जहरीले सांप ने मनीष को डस लिया। जहर फैलते ही जब मनीष की नींद खुली और तबीयत बिगड़ने लगी तो वह उठकर बैठ गया। उसने अपने साथियों को सिर्फ इतना बताया कि किसी जहरीले जीव या कीड़े ने उसके हाथ पर काट लिया है। इसके बाद वह दोबारा लेट गया, लेकिन महज आधे घंटे के भीतर ही उसकी हालत पूरी तरह बिगड़ गई और वह प्लाई पर ही बेहोश हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें, पुलिस ने शुरू की जांच

जब साथियों ने मनीष को पूरी तरह अचेत देखा तो फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। तुरंत घटना की सूचना डायल-112 और लाडवा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एंबुलेंस की मदद से मनीष को तत्काल लाडवा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही मनीष को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि जहरीले सांप के डसने के कारण बेहोशी की हालत में ही युवक ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी देखें –  हरियाणा में 6 दिन तक रहेगा दो पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ दस्तक देगी गुलाबी ठंड

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।