Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

SDM Anubhav Mehta Ladwa: लाडवा विधानसभा के 1.97 लाख वोटरों के लिए बड़ी खबर, 1 जुलाई से नए वोट बनने भी होंगे शुरू

GGaganpreet Kaur
लाडवा विधानसभा के 1.97 लाख वोटरों के लिए बड़ी खबर, 1 जुलाई से नए वोट बनने भी होंगे शुरू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लाडवा (विजय कौशिक) लाडवा और आस-पास के इलाके के मतदाताओं के लिए यह बेहद जरूरी खबर है। अगर आप लाडवा विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं, तो आने वाले दिनों में आपके दरवाजे पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एक खास फॉर्म लेकर दस्तक देने वाले हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर लाडवा में मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) का बिगुल फूंक दिया गया है। साल 2002 के बाद, यानी करीब दो दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद इस तरह का बड़ा जमीनी अभियान शुरू किया जा रहा है।

लाडवा के उपमंडल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अनुभव मेहता ने इस पूरे खाके की जानकारी दी और साफ किया कि इस बार ड्राफ्ट रोल में दर्ज हर एक मतदाता को ‘एन्यूमरेशन फार्म’ भरना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

15 जून से घर-घर दस्तक, राजनीतिक दलों के एजेंटों की भी मदद

एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के कुल 1,97,911 मतदाताओं की स्क्रूटनी के लिए 15 जून से 14 जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान बीएलओ हर घर का दौरा करेंगे। आम लोग इस फॉर्म को खुद भरकर सीधे बीएलओ को दे सकते हैं या अपनी राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के जरिए भी जमा करवा सकते हैं। जो लोग नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में गांव या शहर से बाहर रह रहे हैं, उनके परिवार के सदस्य भी उनकी तरफ से यह फॉर्म भरकर जमा करने के लिए अधिकृत होंगे। प्रशासन ने इस महा-अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए 5 जून से 14 जून तक सभी बीएलओ की विशेष ट्रेनिंग और सामग्री वितरण का शेड्यूल तय किया है।

पुराना डेटा ढूंढना हुआ आसान, टोल फ्री नंबर 1950 जारी

इस पुनरीक्षण प्रक्रिया का सबसे दिलचस्प पहलू इसका पुराना रिकॉर्ड लिंक है। एसडीएम ने बताया कि जिन नागरिकों के वोट साल 2002 में बने हुए थे, उन्हें अपना वही पुराना डेटा फॉर्म में दर्ज करना होगा। वहीं, जो नए या युवा वोटर हैं, उन्हें अपने माता-पिता, दादा-दादी या परिवार के किसी बड़े सदस्य का 2002 का डेटा फॉर्म में अटैच करना होगा। जनता की सहूलियत के लिए साल 2002 की मूल वोटर लिस्ट को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) हरियाणा और चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है, जहां से इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी तरह की शंका या शिकायत के लिए मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।

रेशनलाइजेशन से खत्म होगी लाइनों की टेंशन; यह है पूरा चुनावी शेड्यूल

एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि लाडवा विधानसभा के करीब 28 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां वोटरों की तादाद 1200 से पार जा चुकी है। चुनाव के दिन इन बूथों पर लंबी लाइनें न लगें, इसलिए इनका रेशनलाइजेशन (पुनर्गठन) किया जाएगा। अब तक विधानसभा के 1.97 लाख वोटरों में से 1 लाख 54 हजार 903 वोटरों की मैपिंग का काम प्रशासन पहले ही पूरा कर चुका है।

बीएलओ की ट्रेनिंग और सामग्री वितरण 5 जून से 14 जून 2026

घर-घर जाकर फॉर्म भरवाना और सत्यापन 15 जून से 14 जुलाई 2026

नए मतदाताओं (30 जून तक 18 वर्ष के हुए) का पंजीकरण 1 जुलाई 2026 से शुरू

ड्राफ्ट रोल (प्रारूप मतदाता सूची) की तैयारी 21 जुलाई 2026

दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026

दावे-आपत्तियों पर सुनवाई और निपटारा 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026

अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) का प्रकाशन 22 सितंबर 2026

एसडीएम ने साफ किया कि अगर कोई नागरिक अपने दावे या आपत्ति के निपटारे से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह सबसे पहले आरओ/एसडीएम के पास अपील कर सकता है। वहां भी बात न बनने पर जिला राजस्व अधिकारी (DRO)/उपायुक्त और उसके बाद सीधे चुनाव आयोग के आला अधिकारियों (EO) की चौखट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।