Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ladwa News: लाडवा के 21 वर्षीय मंदीप सिंह की कनाडा में मौत, स्विमिंग पूल में पैर फिसलने से हुआ हादसा

AAmandeep Singh
Ladwa News: लाडवा के 21 वर्षीय मंदीप सिंह की कनाडा में मौत, स्विमिंग पूल में पैर फिसलने से हुआ हादसा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लाड़वा। (विजय कौशिक) लाडवा के रहने वाले एक और होनहार युवक की सात समंदर पार कनाडा में दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। श्री सनातन धर्म महावीर दल लाडवा के उपप्रधान राम कुमार के भतीजे और प्रदीप कुमार के 21 वर्षीय छोटे बेटे मंदीप खाकट (मंदीप सिंह) की कनाडा के हैमिल्टन शहर में पानी में डूबने से मौत हो गई। मंदीप के पिता प्रदीप कुमार ने भरे गले से बताया कि उनका बेटा करीब दो साल पहले उच्च शिक्षा और रोजगार की तलाश में कनाडा के ब्रैम्पटन गया था। इन दिनों वह हैमिल्टन में ‘चाइल्ड हेल्थ केयर’ सेक्टर में नौकरी कर रहा था और अपनी जिंदगी में अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए संघर्षरत था।

मालिक के फोन से मिली हादसे की खबर, वेंटिलेटर पर टूटी सांसें

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, यह खौफनाक हादसा बीते 20 मई को कनाडा के समयानुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ, जब भारत में रात का करीब 1 बज रहा था। मंदीप हैमिल्टन के एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि पूल के किनारे अत्यधिक फिसलन थी, जिसके कारण मंदीप का पैर अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गया। पैर फिसलने से वह सीधे पूल के गहरे पानी में चला गया। हादसे के तुरंत बाद मंदीप के नियोक्ता (मालिक) ने भारत में उसके परिवार को फोन कर इस अनहोनी की सूचना दी, जिससे घर में कोहराम मच गया।

मंदीप को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ छह से सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की जी-तोड़ कोशिश की। लेकिन फेफड़ों और फिर दिमाग में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण मंदीप का ब्रेन पूरी तरह डैमेज हो चुका था। तीन दिनों तक वेंटिलेटर और डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद आखिरकार 23 मई की रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महज 21 साल का था मंदीप, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक मंदीप के पिता प्रदीप कुमार ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा अभी महज 21 साल का था; बीते साल 3 दिसंबर को ही उसने अपना 21वां जन्मदिन मनाया था। मंदीप के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई और उसका परिवार है। छोटा बेटा होने के नाते मंदीप सबका चहेता था और उसके विदेश जाने के बाद परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। इस असमय काल के ग्रास बने युवक की खबर जैसे ही लाडवा इलाके में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उनके निवास पर पहुँच रहे हैं। परिवार अब मंदीप के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाने की कोशिशों में जुटा है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।