September 23, 2026

Hisar Illegal Abortion: हिसार लिव-इन कपल अबॉर्शन केस, गोहाना से पकड़ी गई फर्जी डॉक्टर, बिना डिग्री दी थी हैवी डोज

0
Hisar Illegal Abortion: हिसार लिव-इन कपल अबॉर्शन केस, गोहाना से पकड़ी गई फर्जी डॉक्टर, बिना डिग्री दी थी हैवी डोज

हिसार लिव-इन कपल अबॉर्शन केस, गोहाना से पकड़ी गई फर्जी डॉक्टर, बिना डिग्री दी थी हैवी डोज

Hisar Illegal Abortion: हरियाणा के हिसार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती का अवैध रूप से गर्भपात (Live In Couple Abortion Hisar) कराने और नवजात शिशु को ठिकाने लगाने के चर्चित मामले में हिसार पुलिस की हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। मामले में प्रेमी जोड़े की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की विशेष टीम ने गोहाना से उस महिला (Gohana Fake Clinic Arrest) को दबोच लिया है, जिसने पैसों के लालच में आकर युवती को खतरनाक दवाइयां बेची थीं।

8 जुलाई को नवजात को फेंकते समय रंगे हाथों पकड़ा गया था प्रेमी

इस हैरान करने वाले घटनाक्रम की शुरुआत 8 जुलाई को हुई थी। हिसार के ऋषि नगर और सेक्टर-14 क्षेत्र के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने गांव नियाणा निवासी 29 वर्षीय अनिल कुमार को नवजात शिशु को झाड़ियों और श्मशान घाट के पास फेंकने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों दबोचा था।

जांच में पता चला कि अनिल अपनी प्रेमिका के साथ पिछले 7 सालों से प्रेम-प्रसंग में था और दोनों हिसार में लिव-इन में रह रहे थे। प्रेमिका के गर्भवती होने पर सामाजिक बदनामी और लोकलाज के डर से दोनों ने इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया। पुलिस (Hisar Police Action) ने तुरंत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

गोहाना के फर्जी ‘कृष्णा क्लिनिक’ से जुड़े तार

सलाखों के पीछे पहुंचे प्रेमी जोड़े से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो इस पूरे अवैध अबॉर्शन नेटवर्क के तार सोनीपत के गोहाना से जुड़े। अनिल और उसकी प्रेमिका ने गोहाना के बड़ौदा रोड पर स्थित ‘कृष्णा क्लिनिक’ (Krishna Clinic) से संपर्क साधा था। क्लिनिक चलाने वाली महिला के पास न तो कोई डॉक्टरी की डिग्री थी और न ही कोई मेडिकल मान्यता। इसके बावजूद सिर्फ पैसों की खातिर उसने बिना किसी जांच-पड़ताल के युवती को गर्भपात की हैवी डोज दवाइयां दे दीं।

दवा के रिएक्शन से हुआ प्रसव, आरोपी महिला भेजी गई जेल

इन भारी खुराक वाली दवाइयों के दुष्परिणाम से युवती को असमय ही तेज दर्द शुरू हो गया और उसने एक शिशु को जन्म दे दिया। इसके बाद बच्चे को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई जो पुलिस की सतर्कता से नाकाम हो गई।

हिसार पुलिस ने गोहाना (Gohana News) के बड़ौदा रोड स्थित क्लिनिक पर छापेमारी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नीलम सिनेमा के पास (बड़ौदा रोड, सोनीपत) की रहने वाली गीता पत्नी भूषण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे सीधे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed