Breaking News
Panipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तारArun Govil Ramayana First Look: ‘रामायण’ से अरुण गोविल का शाही लुक आउट, ‘राम’ के बाद अब अयोध्या के राजा दशरथ के अवतार में आएंगे नजरHaryana Traffic Rules: हरियाणा में ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ लागू, 45 दिन में जवाब नहीं दिया तो ऑटो-एक्सेप्ट होगा चालानYamunanagar News: गेट पास कटने के बाद भी नहीं उठ रही धान, अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसानों ने बंद की मंडीPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तारArun Govil Ramayana First Look: ‘रामायण’ से अरुण गोविल का शाही लुक आउट, ‘राम’ के बाद अब अयोध्या के राजा दशरथ के अवतार में आएंगे नजरHaryana Traffic Rules: हरियाणा में ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ लागू, 45 दिन में जवाब नहीं दिया तो ऑटो-एक्सेप्ट होगा चालानYamunanagar News: गेट पास कटने के बाद भी नहीं उठ रही धान, अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसानों ने बंद की मंडी

Ludhiana Hotel DMC Guard Suicide : DMC अस्पताल के गार्ड का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसी महिला व जेठ पर FIR

hharpreet singh
Ludhiana Hotel DMC Guard Suicide : DMC अस्पताल के गार्ड का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसी महिला व जेठ पर FIR

DMC अस्पताल के गार्ड का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसी महिला व जेठ पर FIR

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ludhiana Hotel DMC Guard Suicide :  लुधियाना के बस स्टैंड के पास स्थित होटल रॉयल एमजी में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कमरे से चेकआउट का समय बीतने के बाद भी डीएमसी अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड विकास सोढ़ी बाहर नहीं निकले। होटल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो विकास का शव पंखे से लटका मिला। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने पड़ोस की एक महिला और उसके जेठ पर ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

चेकआउट के समय हुआ खुलासा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

विकास सोढ़ी 5 अक्टूबर को डीएमसी अस्पताल में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर नहीं लौटे थे। अगले दिन 6 अक्टूबर को जब होटल रॉयल एमजी में कमरे का समय खत्म हो गया और बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो होटल प्रबंधन ने पुलिस चौकी कोचर मार्केट को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन

5 अक्टूबर की रात घर में घुसकर दी थी धमकी, पुलिस में हुई थी शिकायत

मृतक की पत्नी अनीता का आरोप है कि गोपाल नगर हैबोवाल कलां निवासी नेहा और उसका जेठ रविंदर कुमार उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। अनीता के अनुसार, 5 अक्टूबर की रात रविंदर कुमार डंडे लेकर उनके घर में जबरन दाखिल हुआ और विकास को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से घबराकर परिवार ने पुलिस में मारपीट और धमकी की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन इससे पहले कि पुलिस कोई कार्रवाई करती, विकास का शव होटल से बरामद हो गया।

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उठाया कदम, 12 साल पहले हुई थी शादी

मृतक के भाई विक्की सोढ़ी ने बताया कि विकास की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बेटे हैं। परिजनों का आरोप है कि घर के सामने रहने वाली महिला नेहा विकास को ब्लैकमेल कर रही थी और उसका जेठ लगातार धमकियां दे रहा था। घटना वाले दिन विकास अपनी बाइक पर यह कहकर निकला था कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, जिसके बाद उसकी मोटरसाइकिल होटल के पास बनी पुलिस चौकी के करीब लावारिस हालत में पाई गई।

बीएनएस धारा 108 के तहत केस दर्ज, पुलिस खंगाल रही होटल रिकॉर्ड

मामले की जांच कर रहे कोचर मार्केट पुलिस चौकी के इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि मृतक की पत्नी अनीता की शिकायत के आधार पर नेहा और रविंदर कुमार के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विकास होटल में अकेला आया था या उसके साथ कोई और भी मौजूद था।

Ludhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।