Breaking News
Panipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तारArun Govil Ramayana First Look: ‘रामायण’ से अरुण गोविल का शाही लुक आउट, ‘राम’ के बाद अब अयोध्या के राजा दशरथ के अवतार में आएंगे नजरHaryana Traffic Rules: हरियाणा में ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ लागू, 45 दिन में जवाब नहीं दिया तो ऑटो-एक्सेप्ट होगा चालानYamunanagar News: गेट पास कटने के बाद भी नहीं उठ रही धान, अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसानों ने बंद की मंडीPanipat Traffic Police: पानीपत में बिना नंबर की बाइक से आए युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, फाड़ी वर्दीअमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तारArun Govil Ramayana First Look: ‘रामायण’ से अरुण गोविल का शाही लुक आउट, ‘राम’ के बाद अब अयोध्या के राजा दशरथ के अवतार में आएंगे नजरHaryana Traffic Rules: हरियाणा में ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ लागू, 45 दिन में जवाब नहीं दिया तो ऑटो-एक्सेप्ट होगा चालानYamunanagar News: गेट पास कटने के बाद भी नहीं उठ रही धान, अधिकारियों की बेरुखी से नाराज किसानों ने बंद की मंडी

Ludhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर

hharpreet singh
Ludhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर

लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ludhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके इलाके में मंगलवार 6 अक्टूबर को कानून और सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाता एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छठी कक्षा की छात्रा सिया दोपहर में साइकिल से अपने घर लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही बीसीएम (BCM) स्कूल की तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मासूम सीधे बस के नीचे आ गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस भयानक दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।

साइकिल से घर लौट रही थी बच्ची, सीसीटीवी में कैद हुई लापरवाही

घटनास्थल के सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्ची सड़क के बिल्कुल किनारे अपनी साइकिल से शांतिपूर्वक जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई बीसीएम स्कूल बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर बच्ची को बस के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

जिस अस्पताल में मां करती हैं काम, वहीं जिंदगी-मौत से लड़ रही बेटी

हादसे के तुरंत बाद खून से लथपथ सिया को उपचार के लिए अगर नगर स्थित रघुनाथ अस्पताल ले जाया गया। हृदयविदारक बात यह है कि घायल बच्ची की मां भी इसी रघुनाथ अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर तैनात हैं। अपनी ही मासूम बेटी को लहूलुहान हालत में अस्पताल में आता देख मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।

डॉक्टरों ने हालत बताई बेहद गंभीर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रघुनाथ अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दुर्घटना में बच्ची के शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसे आपातकालीन चिकित्सा देखरेख में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और बस चालक के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Tarn Taran Chohla Sahib Double Murder : चोहला साहिब में डबल मर्डर से दहशत, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।