Tarn Taran Chohla Sahib Double Murder : पुलिस थाना चोहला साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव पखोपुर में बीती देर रात दो युवकों की गोलियां मारकर हत्या किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक युवकों की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला (26) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव खारा और पलविंदर सिंह उर्फ पिंदी (23) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गांव पंखोपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अभी अविवाहित थे।
घटना के पीछे क्या कारण था और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति कौन थे, इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही सब-डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना संबंधी जानकारी हासिल की।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही : डीएसपी हरिंदर सिंह
डीएसपी हरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और वारदात के पीछे मौजूद रंजिश का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया गया, उसे जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मृतक युवकों के परिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं।
Amritpal Singh को Punjab Election से पहले बड़ी राहत मिली, कोर्ट ने वीडियो कॉल की अनुमति दी

