Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Luka Majcen Shiva Tattoo: फीफा वर्ल्ड कप के शोर के बीच छाए लुका मेजसेन, खेल नहीं महादेव के टैटू ने खींचा सबका ध्यान

Luka Majcen Shiva Tattoo: फीफा वर्ल्ड कप के शोर के बीच छाए लुका मेजसेन, खेल नहीं महादेव के टैटू ने खींचा सबका ध्यान

भारतीय फुटबॉल से जुड़े विदेशी खिलाड़ी लुका मेजसेन के शिव टैटू ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Luka Majcen Shiva Tattoo: इस समय पूरी दुनिया पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन फुटबॉल के इस महाकुंभ के बीच एक विदेशी खिलाड़ी अपने खेल के मैदान से इतर, एक बिल्कुल अलग वजह से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। स्लोवेनिया के मशहूर फुटबॉलर लुका मेजसेन का भारत और भगवान शिव के प्रति एक ऐसा रूप सामने आया है, जिसने करोड़ों भारतीयों को उनका मुरीद बना दिया है। लुका ने अपनी पूरी पीठ पर आदिगुरु भगवान शिव की एक बेहद खूबसूरत आकृति और साथ में देववाणी संस्कृत में ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का टैटू बनवाया है। फुटबॉल की इस दीवानगी के बीच, खेल और अध्यात्म का यह अनूठा संगम सोशल मीडिया की सबसे बड़ी खबर बन चुका है।

“भारत ने मुझे बदल दिया”— इंस्टाग्राम पोस्ट में बयां किया अपनी आध्यात्मिक यात्रा का सच

विज्ञापन

दरअसल, इंटरनेट की दुनिया में जिस वीडियो को लेकर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा है, वह असल में लुका मेजसेन द्वारा खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल (@lukamajcen9) पर शेयर किया गया था। इस वीडियो को साझा करते हुए स्लोवेनियाई स्ट्राइकर ने एक बेहद भावुक कैप्शन लिखा था, “यह टैटू मेरे लिए उस बदलाव की तरह है, जो भारत ने मेरे भीतर पैदा किया है।” वीडियो में लुका साफ तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि यह टैटू उनकी पीठ पर महक कोई फैशन स्टेटमेंट या डिजाइन नहीं है। बल्कि, यह हिंदुस्तान की सरजमीं पर बिताए गए उनके जादुई पलों, यहां से मिले आत्मिक सुकून और उनकी अपनी आंतरिक आध्यात्मिक यात्रा का एक जीवंत प्रतीक है।

2020 से हिंदुस्तान में जमाए हैं कदम, भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे स्लोवेनियाई स्ट्राइकर

लुका मेजसेन का भारत से यह जुड़ाव कोई नया या अचानक हुआ वाक्या नहीं है। वे साल 2020 से ही भारतीय फुटबॉल से बेहद करीब से जुड़े हुए हैं और आई-लीग व आईएसएल (ISL) के दौरान देश के कई राज्यों और शहरों में लंबा वक्त बिता चुके हैं। भारत में रहने के दौरान लुका न केवल यहां के खेल प्रेमियों के चहेते बने, बल्कि उन्होंने भारतीय लोक संस्कृति, दर्शन और सनातन परंपरा को बहुत गहराई से आत्मसात किया। वे अक्सर अपने साक्षात्कारों में इस बात का जिक्र करते रहे हैं कि भारत की मिट्टी में एक अलग तरह का खिंचाव और शांति है, जिसने उन्हें अध्यात्म की ओर मोड़ा और आखिरकार वे शिवभक्ति के रंग में रंग गए।

सोशल मीडिया पर ‘हर हर महादेव’ की गूंज, फैंस बोले— “यह सनातन संस्कृति की वैश्विक ताकत”

जैसे ही लुका का यह पुराना वीडियो दोबारा से वायरल हुआ, सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कमेंट सेक्शन में भारतीय फैंस गर्व से “हर हर महादेव” और “जय शिव शंभू” लिख रहे हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि जहां आज की पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भाग रही है, वहीं सात समंदर पार से आए एक अंतरराष्ट्रीय एथलीट का महामृत्युंजय मंत्र को अपनी त्वचा पर उकेरना बेहद गर्व की बात है। यूजर्स लुका के इस कदम को भारतीय सभ्यता के प्रति उनका सर्वोच्च सम्मान मान रहे हैं। मैदान पर अपनी रफ्तार से डिफेंडर्स को छकाने वाले लुका, इस समय अपनी सादगी और शिवभक्ति से करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।