Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में तेज रफ्तार वैगनआर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

AAmandeep Singh
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में तेज रफ्तार वैगनआर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों की वजह से एक और हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। कनीना-करीरा मुख्य मार्ग पर गांव करीरा के पास बीती देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

रात के अंधेरे में सामने से आई ‘सफेद कार’ बनी काल

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कोटिया निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि उनका भतीजा मनीष यादव (मृतक) बीती रात अपने दोस्त हर्ष के साथ किसी निजी काम से कनीना गया हुआ था। देर रात जब दोनों काम निपटाकर बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के चश्मदीद ज्ञानेंद्र के मुताबिक, हर्ष बाइक चला रहा था और मनीष पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही दोनों करीरा गांव के नजदीक पहुंचे, सामने से बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक सफेद रंग की वैगनआर कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर लहुलूहान होकर दूर जा गिरे।

डॉक्टरों ने मनीष को घोषित किया मृत, साथी की हालत नाजुक

हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को नजदीकी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीष यादव को प्राथमिक जांच के बाद ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हर्ष का इलाज जारी है और उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी है। दूसरी ओर, हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा।

नए कानून (BNS) के तहत केस दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक मनीष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिया है। कनीना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(ए), 281 और 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की वैगनआर कार का नंबर ट्रेस कर उसे जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।