September 27, 2026

Mahendragarh : शहर थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, कैटल फीड से भरे कैंटर से 3.30 किलो डोडा पोस्त बरामद

0
Mahendragarh : शहर थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, कैटल फीड से भरे कैंटर से 3.30 किलो डोडा पोस्त बरामद

प्रतीकात्मक फोटो

Mahendragarh : शहर थाना पुलिस ने शनिवार को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैटल फीड (पशु आहार) से भरे एक कैंटर से 3.30 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है।

 

पुलिस ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कैंटर के चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पंजाब के नवांशहर निवासी सुखविंद्र और गुरदासपुर निवासी लखविंद्र के रूप में हुई है।

 

 

रिवासा फ्लाईओवर के पास की गई नाकाबंदी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कैंटर में कैटल फीड की आड़ में नशीला पदार्थ तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पीएसआई विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और रिवासा फ्लाईओवर के पास विशेष नाकाबंदी कर संदिग्ध कैंटर को रोक लिया।

टूल बॉक्स और जेब से मिला नशीला पदार्थ

पुलिस द्वारा वाहन की सघन तलाशी ली गई तो तस्करी के तरीके का खुलासा हुआ। तलाशी के दौरान परिचालक लखविंद्र की जेब से 260 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जबकि कैंटर के अंदर सीट के पीछे बने टूल बॉक्स से 3.30 किलो डोडा पोस्त और मिला।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह खेप कहां से लाई जा रही थी तथा किसे पहुंचाई जानी थी, इस संबंध में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

 

 

यह भी देखें – कनीना में सड़क पर एक्सरसाइज कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *