Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jai Prakash MP Hansi: जेपी के निशाने पर चौटाला परिवार: "बीजेपी और इनेलो एक ही सिक्के के दो पहलू", जनता को कर रहे गुमराह

AAmandeep Singh
जेपी के निशाने पर चौटाला परिवार: "बीजेपी और इनेलो एक ही सिक्के के दो पहलू", जनता को कर रहे गुमराह
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हांसी। सांसद जयप्रकाश ने अनाज मंडियों की हालत पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आज का किसान पोर्टल और नमी के पेच में फंसकर रह गया है। उन्होंने सरकार के अंतर्विरोधों को उजागर करते हुए कहा, “एक तरफ बीजेपी के मंत्री दावा करते हैं कि बारिश से गेहूं का वजन बढ़ता है, वहीं दूसरी तरफ मंडियों में नमी की सीमा इतनी सख्त कर दी गई है कि किसानों की फसल को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर किया जा रहा है।” जेपी ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन सिस्टम की विफलता के कारण भुगतान में देरी हो रही है, जिससे किसान अगली फसल की तैयारी के लिए कर्ज लेने पर मजबूर है।

‘चौटाला परिवार और बीजेपी एक ही टीम’

विज्ञापन

इनेलो नेताओं द्वारा मंडियों के दौरों और सरकार के खिलाफ बयानबाजी पर जयप्रकाश ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और इनेलो की राजनीति में कोई बुनियादी अंतर नहीं बचा है। जेपी के अनुसार, “दोनों दल एक ही स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं ताकि जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाया जा सके।” उन्होंने इनेलो नेताओं की भाषा शैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि मर्यादित राजनीति का स्तर लगातार गिर रहा है।

कॉलोनाइजरों की सरकार और महिला आरक्षण

हांसी के स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए सांसद ने विधायक विनोद भयाना को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियों का जिस तरह से जाल फैल रहा है, उससे लगता है कि सरकार को आम आदमी की नहीं बल्कि भू-माफियाओं की चिंता है। उन्होंने दोटूक कहा कि राजनीति जनसेवा के लिए होती है, प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए नहीं।

वहीं, केंद्र सरकार के बहुचर्चित महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने कहा कि 2023 में पास हुआ बिल अब तक ठंडे बस्ते में क्यों है? उनके मुताबिक, परिसीमन और जनगणना का बहाना बनाकर इसे टालना महिलाओं के साथ धोखा है।

वायरल वीडियो और ‘ठगी’ की राजनीति

हिसार में जेजेपी से जुड़े हालिया विवादों और वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने संक्षिप्त लेकिन गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “जैसी करनी, वैसी भरनी; राजनीति में आपके कर्म ही आपका भविष्य तय करते हैं।” उन्होंने बीजेपी नेताओं को ‘ठग’ की संज्ञा देते हुए जनता को आगाह किया कि वोट की ठगी सबसे महंगी पड़ती है।

विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।