September 30, 2026

Namo Bharat Trip Pass: नमो भारत में रोजाना सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! NCRTC ने शुरू किया ‘ट्रिप पास’, मिलेगी 10% तक की छूट

0
Namo Bharat Trip Pass: नमो भारत में रोजाना सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! NCRTC ने शुरू किया 'ट्रिप पास', मिलेगी 10% तक की छूट

नमो भारत में रोजाना सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! NCRTC ने शुरू किया 'ट्रिप पास', मिलेगी 10% तक की छूट

Namo Bharat Trip Pass: दिल्ली-एनसीआर के बीच नमो भारत (Delhi Meerut RRTS Trip Pass) ट्रेन से रोजाना दफ्तर, कॉलेज या व्यावसायिक काम के सिलसिले में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए सफर अब और आसान तथा किफायती होने जा रहा है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC Loyalty Points Offer) ने अपने नियमित यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ‘ट्रिप पास’ (Trip Pass) सेवा का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को हर दिन लंबी लाइनों में लगकर क्यूआर टिकट खरीदने या कार्ड रिचार्ज कराने की बार-बार जरूरत नहीं पड़ेगी।

NCRTC की यह नई योजना न केवल यात्रियों का समय बचाएगी, बल्कि उन्हें आर्थिक लाभ भी पहुंचाएगी। यह पास नमो भारत ट्रेन के स्टैंडर्ड और प्रीमियम—दोनों तरह के कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिसमें यात्री अपनी मासिक या साप्ताहिक जरूरत के हिसाब से 1 से लेकर 40 ट्रिप तक का चुनाव कर सकते हैं।

दो तय स्टेशनों के बीच काम करेगा पास, काउंटर और TVM से होगा टॉप-अप

ट्रिप पास का इस्तेमाल किसी भी आम टिकट या नॉर्मल मेट्रो कार्ड से थोड़ा अलग होगा। इसे खरीदते वक्त यात्री को अपने शुरुआती और गंतव्य (Namo Bharat Standard Premium Coach Pass) स्टेशन का चयन करना होगा। मसलन, अगर कोई यात्री मेरठ के बेगमपुल से दिल्ली के सराय काले खां के बीच का ट्रिप पास लेता है, तो वह पास केवल इन्हीं दो तय स्टेशनों के बीच की यात्रा के लिए ही मान्य रहेगा। यदि यात्री तय स्टेशन के अलावा किसी अन्य स्टेशन तक का सफर करता है, तो अतिरिक्त दूरी का किराया उसके नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के ग्लोबल वॉलेट से स्वतः ही काट लिया जाएगा।

यात्री नमो भारत के सभी स्टेशनों पर स्थित ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट के पास बने टिकट काउंटरों से आसानी से यह ट्रिप पास बनवा सकेंगे। इसके अलावा, पास में बैलेंस या ट्रिप खत्म होने पर वे टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) और इलेक्ट्रॉनिक फेयर ऑफिस के जरिए इसे आसानी से टॉप-अप भी करा सकेंगे।

10% तक का मिलेगा फायदा, 300 लॉयल्टी प्वाइंट्स पर फ्री राइड का मौका

इस योजना को आकर्षक बनाने के लिए NCRTC ने इसे अपने लॉयल्टी प्रोग्राम से भी जोड़ा है। NCMC कार्ड के जरिए ट्रिप पास पर खर्च किए गए प्रति 1 रुपये पर यात्री को 1 लॉयल्टी प्वाइंट मिलेगा, जिसकी वैल्यू 0.10 पैसे तय की गई है। जैसे ही किसी यात्री के खाते में 300 लॉयल्टी प्वाइंट्स जमा हो जाएंगे, वह उन्हें 1 मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम (भुना) करा सकेगा। इस गणित के हिसाब से नियमित यात्रियों को अपनी कुल यात्रा पर लगभग 10 फीसदी तक का सीधा फायदा पहुंचेगा।

रिफंड के लिए बनाए गए कड़े नियम

ट्रिप पास की सुविधा का फायदा उठाने से पहले यात्रियों को इसके रिफंड से जुड़े नियमों को भी अच्छे से समझ लेना होगा। NCRTC के नियमानुसार, 10 यात्राओं वाले छोटे ट्रिप पास पर किसी भी स्थिति में रिफंड नहीं मिलेगा। हालांकि, 15, 20 और 40 यात्राओं वाले बड़े पास को सरेंडर करने पर रिफंड का विकल्प उपलब्ध रहेगा, लेकिन इसके लिए 200 रुपये का प्रशासनिक शुल्क (RRTS Refund Rules Trip Pass) काटा जाएगा।

कुल मिलाकर, दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ रूट पर रोजाना अप-डाउन करने वाले कामकाजी लोगों और स्टूडेंट्स के लिए यह ट्रिप पास एक बेहद व्यावहारिक और फायदेमंद सौदा साबित होने वाला है।

यह भी पढ़ें– फरीदाबाद में सड़क पर बेकाबू हुआ लोगों का गुस्सा, हॉर्न बजाने पर कैब चालक की पीट-पीटकर बनाई हालत खराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed