September 27, 2026

Nangal Chaudhary : मूसनोता में श्मशान भूमि की चारदीवारी और रास्ते का निर्माण अटका, विधायक मंजू चौधरी ने अधिकारियों को दिए एक-दो दिन में काम शुरू कराने के निर्देश

0
Nangal Chaudhary : मूसनोता में श्मशान भूमि की चारदीवारी और रास्ते का निर्माण अटका, विधायक मंजू चौधरी ने अधिकारियों को दिए एक-दो दिन में काम शुरू कराने के निर्देश

मूसनोता में ग्रामीणों की समस्याएं सुनती हुई विधायक मंजू चौधरी

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) मूसनोता में श्मशान भूमि की चारदीवारी और रास्ते का निर्माण लंबे समय से लंबित होने का मामला रविवार को विधायक मंजू चौधरी के समक्ष पहुंचा। विधायक गांव में रोडवेज परिचालक संतलाल शर्मा की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची थीं।

 

इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें श्मशान भूमि से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया और जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग रखी।

 

ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान भूमि की चारदीवारी और वहां तक जाने वाले रास्ते का निर्माण काफी समय से स्वीकृत होने के बावजूद शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

समस्या सुनने के बाद विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारी से फोन पर निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारी ने बताया कि कार्य का ठेका हो चुका है, लेकिन ठेकेदार की ओर से अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया गया है।

 

 

इस पर विधायक ने अधिकारियों को एक-दो दिन के भीतर मौके पर काम शुरू करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य शुरू होने के बाद इसकी रिपोर्ट भी उन्हें उपलब्ध कराने को कहा।

 

 

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 

 

यह भी देखें –  अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को सजेगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय मेला, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed