Breaking News
चंडीगढ़ में 17 साल के छात्र की स्कोडा कार ने बाइक टैक्सी को मारी टक्कर, राइडर की मौतNangal Chaudhary News: प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रहेगा सख्त प्रतिबंध, होगी कानूनी कार्रवाईSonipat Wrestler Kajal Dhochak: हेवीवेट कुश्ती में इतिहास रचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं सोनीपत की काजल, हुआ जोरदार अभिनंदनसोनिया गांधी का खुलासा: राहुल-प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूंRucking Walk Benefits: जिम और रनिंग से आगे निकली फिटनेस की दुनिया, जानिए क्या है रकिंग वॉक का क्रेजचंडीगढ़ में 17 साल के छात्र की स्कोडा कार ने बाइक टैक्सी को मारी टक्कर, राइडर की मौतNangal Chaudhary News: प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रहेगा सख्त प्रतिबंध, होगी कानूनी कार्रवाईSonipat Wrestler Kajal Dhochak: हेवीवेट कुश्ती में इतिहास रचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं सोनीपत की काजल, हुआ जोरदार अभिनंदनसोनिया गांधी का खुलासा: राहुल-प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूंRucking Walk Benefits: जिम और रनिंग से आगे निकली फिटनेस की दुनिया, जानिए क्या है रकिंग वॉक का क्रेज

Nangal Chaudhary News: प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रहेगा सख्त प्रतिबंध, होगी कानूनी कार्रवाई

Nangal Chaudhary News: प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रहेगा सख्त प्रतिबंध, होगी कानूनी कार्रवाई

प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रहेगा सख्त प्रतिबंध, होगी कानूनी कार्रवाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary News: दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नांगल चौधरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने आमजन को विशेष संदेश दिया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रतिबंधित पटाखों के संबंध में जारी नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधित पटाखे बेचता, खरीदता या चलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं न केवल वातावरण को प्रदूषित करता है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। पटाखों के कारण आगजनी और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों के साथ मनाएं। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पटाखों से दूरी बनाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई व्यक्ति पटाखों की बिक्री या आतिशबाजी करता पाया गया तो पुलिस द्वारा किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

यह भी देखें – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने महेंद्रगढ़ जिले की प्रमुख अनाज मंडियों का किया दौरा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।