September 27, 2026

Narnaul : नगर परिषद कार्यालय नारनौल, खंड कार्यालय नारनौल और सिहमा में लगे शिविर

0
Narnaul : नगर परिषद कार्यालय नारनौल, खंड कार्यालय नारनौल और सिहमा में लगे शिविर

Narnaul : नगर परिषद कार्यालय नारनौल, खंड कार्यालय नारनौल और सिहमा में लगे शिविर

Narnaul : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत जिले में नागरिकों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सीधे प्रदान करने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।

 

इसी श्रृंखला में शनिवार को नगर परिषद कार्यालय नारनौल, खंड कार्यालय नारनौल और खंड कार्यालय सिहमा में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया, जहां नागरिकों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उनके लिए आवेदन किए।

 

शिविरों के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए आवेदकों के फॉर्म भरवाए तथा आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (जिसकी वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की गई है) और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना समेत विभिन्न पेंशन व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

Narnaul : नगर परिषद कार्यालय नारनौल, खंड कार्यालय नारनौल और सिहमा में लगे शिविर
योजनाओं के लिए आवेदन करते लाभार्थी।

इसके साथ ही, लोगों द्वारा रखी गई शिकायतों का भी प्रशासनिक अमले द्वारा मौके पर निपटारा किया गया और आवश्यक मामलों को संबंधित विभागों के पास कार्रवाई हेतु भेजा गया।

 

रविवार, 27 सितंबर को नगर परिषद नारनौल क्षेत्र के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, खंड नारनौल के गांव कांवी स्थित ग्राम सचिवालय और खंड सिहमा के गांव दौंगड़ा अहीर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित किए गए

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने जानकारी दी कि 20 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 14 अक्टूबर तक जिले के सभी खंडों एवं नगर निकायों में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसके घर-द्वार के समीप ही योजनाबद्ध तरीके से लाभ दिया जा सके।

 

 

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed