Narnaul: सीएम ने दी नसीहत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई धता
Narnaul: धर्म नारायण शर्मा। नारनौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूरे होने पर वडनगर गुजरात से वाराणसी उत्तर प्रदेश तक निकली जा रही सेवा संकल्प यात्रा में रविवार दोपहर गजब नजारा दिखाई दिया।
इस यात्रा में गुजरात से चलकर आए बाइक चालकों के दल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब यातायात नियमों की पालना करने की नसीहत दे रहे थे।
उन्हें नियम न तोड़ने के लिए आगाह कर रहे थे, तब उसी दौरान मुख्यमंत्री के सामने ही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता बिना हेलमेट एक बाइकर्स के साथ उसकी पिछली सीट पर सवार हो गई।
उसके बाद वे यातायात नियमों की खुले आम अवहेलना करते हुए नारनौल तक करीब 15 किलोमीटर दूर तक बिना हेलमेट लगाए ही यात्रा कर गई।
बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार दोपहर हरियाणा बॉर्डर पर स्थित गांव गोद बलाहा में इस यात्रा का हरियाणा में प्रवेश करने के अवसर पर स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की सेवा करते हुए अब तक 25 में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाया।
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रा में साथ आए बाइक चालकों को यातायात नियमों की पालना करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश से बचे। यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित चले। सबके लिए जीवन महत्वपूर्ण है। इस संदेश को देने के बाद जब उन्होंने आगे जाने के लिए यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
मुख्यमंत्री के सामने ही बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता एक बाइक सवार के पीछे बैठ गई। इसके बाद पूरे रास्ते बिना हेलमेट पहने बाइक पर खड़ी होकर वे आमजन का अभिनंदन स्वीकार करती रही।
उन्होंने गोद बलाहा से नारनौल शहर तक करीब 15 किलोमीटर की बाइक यात्रा के बीच खुले आम यातायात नियमों को ठेंगा दिखाया। इस दौरान अनेक प्रशासनिक अधिकारी, एसपी, डीसी, यातायात पुलिस के अधिकारी समेत आमजन तक प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते हुए देखते रहे।
बाद में अर्चना गुप्ता महावीर चौक पहुंची। यहां स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद वे अपनी गाड़ी में बैठकर आगे के लिए प्रस्थान कर गई।
यहां बता दें कि प्रधानमंत्री के सेवाकाल पूरा होने के बाद गुजरात से चली सेवा संकल्प नारनौल के बाद रेवाड़ी गुड़गांव होते हुए आगे जाएगी।
मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी इस यात्रा के स्वागत अभिनंदन समारोह में नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, जिला अध्यक्ष डॉक्टर यतेंद्र राव समेत अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रा में साथ आए बाइक स्वरों को यातायात नियमों की पालना करने की हिदायती उन्होंने कहा कि एक दूसरे से आगे निकलने की और में बच्चे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित चले सबके लिए जीवन महत्वपूर्ण है।
इस संदेश को देने के बाद जब उन्होंने आगे जाने के लिए यात्रा को हरी झंडी दिखाई तो इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने ही डॉक्टर अर्चना गुप्ता एक बाइक सवार के पीछे उनकी बाइक पर बैठ गई और पूरे रास्ते बिना हेलमेट पहने बाइक पर खड़ी होकर वे आमजन का अभिनंदन करती रही।
यह भी देखें बिना बटर-तेल के बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई मशरूम, शेफ संजीव कपूर से जानें एयर फ्रायर रेसिपी
