Narnaul : जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण नारनौल मनोज कुमार ने बताया कि परिवहन आयुक्त हरियाणा के आदेश अनुसार मोडीफाईड स्टेज कैरिज स्कीम, जो 7 मार्च 2024 को अधिसूचित की गई थी, के तहत नारनौल जिले में स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब 6 नवंबर कर दी गई है पहले इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।
जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार, परिवहन विभाग की अधिसूचना 2024 में शामिल मार्गों पर ही परमिट देने के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन मार्गों की पूरी सूची कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है, ताकि इच्छुक आवेदक इसे देख सकें।
उन्होंने बताया कि आवेदक को अपने आवेदन कार्यालय में निर्धारित 25 हजार रुपये की नॉन रिफंडेबल फीस ई-चालान (हैड 0041-00-101-51-51) के माध्यम से जमा करवानी होगी।
इसके साथ ही फॉर्म एचआर नंबर 22 और परफॉर्मा-1 भरकर जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के कमरा नंबर एक में जमा करवाना होगा।
यह आवेदन प्रत्येक कार्यदिवस को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक आवेदकों को समय रहते अपने आवेदन जमा करवाने की सलाह दी गई है।
इन मार्गों पर मिलेगा परमिट
मार्ग संख्या 228 – महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया कनीना
मार्ग संख्या 229 – नारनौल से दादरी वाया महेंद्रगढ़
मार्ग संख्या 230 – नारनौल से कोसली वाया फैजाबाद, सिहमा, दौंगड़ा, सुंदरह, कनीना
मार्ग संख्या 231–अटेली से महेंद्रगढ़ वाया गुजरवास, कलवाड़ी, दौंगड़ा अहीर तथा भांडोर
मार्ग संख्या 232 – नारनौल से कोसली वाया बाछोद, सिहमा, अटेली, दौंगड़ा अहीर, सुंदरह तथा कनीना।
यह भी देखें – महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद

