September 18, 2026

Narnaul : डीटीपी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नांगल चौधरी में 2 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

0
Narnaul : डीटीपी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नांगल चौधरी में 2 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Narnaul : हरियाणा के नारनौल में जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपनी सख्ती जारी रखी है। बुधवार को विभाग की टीम ने नांगल चौधरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाया।

बाइपास रोड पर एसडीएम कार्यालय के नजदीक राजस्व संपदा मौजा नौलायजा में करीब 2 एकड़ भूमि पर यह अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसे प्रशासन ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

सड़क नेटवर्क और चारदीवारी को किया ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह और ड्यूटी मजिस्ट्रेट पवन कुमार (उपमंडल अधिकारी, एचवीपीएन सिविल नारनौल) की संयुक्त अगुवाई में की गई। इस दौरान विभाग की टीम ने मौके पर बनाई गई करीब दो चारदीवारी, प्लॉटों की निशानदेही और वहां तैयार किए गए पूरे रोड नेटवर्क को जेसीबी की मदद से उखाड़कर नेस्तनाबूद कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

डीटीपी की दो टूक: आगे भी जारी रहेगा अभियान

जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में विभाग की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की कॉलोनी विकसित करना पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं आमजन

डीटीपी दिनेश सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के झूठे बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में अपनी गाढ़ी कमाई का निवेश न करें।

कृषि भूमि को रिहायशी या व्यावसायिक उपयोग में बदलने से पहले नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा के महानिदेशक से नियमानुसार लाइसेंस और अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने सलाह दी कि कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की पुष्टि जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से अवश्य कर लें।

यह भी देखें –  चोरों का आतंक, नांगल चौधरी क्षेत्र में चार ट्यूबवेलों की केबल चोरी, किसानों को 90 हजार का नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed