Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Narnaul : चोरों का आतंक, नांगल चौधरी क्षेत्र में चार ट्यूबवेलों की केबल चोरी, किसानों को 90 हजार का नुकसान

Narnaul : चोरों का आतंक, नांगल चौधरी क्षेत्र में चार ट्यूबवेलों की केबल चोरी, किसानों को 90 हजार का नुकसान

Narnaul : चोरों का आतंक, नांगल चौधरी क्षेत्र में चार ट्यूबवेलों की केबल चोरी, किसानों को 90 हजार का नुकसान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : हरियाणा के नारनौल के अंतर्गत आने वाले नांगल चौधरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में खेतों में लगे ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने चार ट्यूबवेलों की बिजली की केबल काटकर चुरा ली हैं।

 

विज्ञापन

इस वारदात से किसानों को करीब 90 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसके चलते उनकी सिंचाई व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। पीड़ित किसानों ने स्थानीय पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने और चोरी हुई केबल बरामद करने की मांग की है।

 

Narnaul : चोरों का आतंक, नांगल चौधरी क्षेत्र में चार ट्यूबवेलों की केबल चोरी, किसानों को 90 हजार का नुकसान
Narnaul : चोरों का आतंक, नांगल चौधरी क्षेत्र में चार ट्यूबवेलों की केबल चोरी, किसानों को 90 हजार का नुकसान

ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ट्यूबवेल खेतों के सुनसान इलाकों में स्थित हैं। खेतों के आसपास से रास्ता गुजरने के कारण चोरों को आसानी से इस तरह की वारदातों को अंजाम देने का मौका मिल जाता है। चोरों ने ट्यूबवेल पर बने कमरों के ताले तोड़कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 

 

सुबह खेतों में पहुंचने पर चला पता

घटना 16 सितंबर की रात की बताई जा रही है। जब किसान अगली सुबह अपने खेतों में पहुंचे, तो उन्होंने ट्यूबवेल से केबल गायब पाई। केबल कटी हुई देखकर किसानों के होश उड़ गए। इस चोरी की चपेट में महेंद्र सिंह, राजपाल, कृष्ण कुमार, अमित कुमार, राजकुमार और सुरेंद्र कुमार के ट्यूबवेल आए हैं।

 

सिंचाई पर संकट और किसानों की मांग

किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल की केबल चोरी होने से उनकी फसलों की सिंचाई का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। दोबारा से नई केबल लगवाने के लिए प्रत्येक किसान को अपनी जेब से हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

 

 

पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि खेतों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह के चोर गिरोहों पर लगाम लगाई जा सके। किसानों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

 

यह भी देखें –    डॉ. सुशील गुप्ता का हरियाणा सरकार पर तीखा हमला, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, राजस्थान निकाय चुनाव का भी किया जिक्र

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।