Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Narnaul Road Accident: नारनौल एनएच-11 पर दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, सब्जी विक्रेता की मौत

GGaganpreet Kaur
नारनौल एनएच-11 पर दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, सब्जी विक्रेता की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नारनौल। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे नंबर 11 पर सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रोजाना की तरह आज सुबह भी तीगरा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय जय सिंह अपनी ई-रिक्शा लेकर नारनौल मंडी पहुंचे थे। सुबह करीब पांच बजे जब वह मंडी से ताजी सब्जियां और फल लोड कर वापस लौट रहे थे, तभी मिर्जापुर-बाछौद और सराय गांव के बीच स्थित सीएनजी पंप के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी ई-रिक्शा को पीछे से सीधे उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और जय सिंह दूर जाकर सड़क पर गिरे।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, चालक फरार

विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लहूलुहान हालत में जय सिंह को एम्बुलेंस के जरिए तुरंत नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर नाकेबंदी शुरू कर दी है।

पिता के संघर्ष से नेवी में पहुंचा था बड़ा बेटा

मृतक के भाई अनिल ने बताया कि जय सिंह बेहद सीधे और मेहनती इंसान थे। परिवार की माली हालत ठीक न होने के बावजूद उन्होंने दिन-रात ई-रिक्शा चलाकर अपने दोनों बेटों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। जय सिंह की मेहनत का ही नतीजा था कि उनका बड़ा बेटा आज भारतीय नौसेना (नेवी) में कोच्ची में देश की सेवा कर रहा है। वहीं, उनका छोटा बेटा भी पिता के सपने को पूरा करने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। इस कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से पूरे तीगरा गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।