Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Narnaul Kidnapping Case: नारनौल में युवक को अगवा कर खेतों में पीटा, इंस्टाग्राम पर वायरल किया मारपीट का वीडियो

AAmandeep Singh
नारनौल में युवक को अगवा कर खेतों में पीटा, इंस्टाग्राम पर वायरल किया मारपीट का वीडियो
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नारनौल। नारनौल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए कुछ दबंगों ने एक युवक की जिंदगी को दांव पर लगा दिया। शहर के राधा कृष्ण पार्क के पास से फिल्मी अंदाज में एक युवक का अपहरण किया गया और फिर सुनसान खेतों में ले जाकर उसे लहूलुहान कर दिया गया। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर अपनी ‘गुंडागर्दी’ का प्रदर्शन किया। घायल युवक फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि पुलिस अब इन कथित ‘सोशल मीडिया अपराधियों’ की तलाश में दबिश दे रही है।

पुरानी रंजिश और बीच-बचाव बना जान का दुश्मन

विज्ञापन

पीड़ित के भाई विशाल सोनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद करीब 3-4 महीने पुराना है। विशाल ने बताया कि उसका भाई देव और वह खुद मेहनत-मजदूरी कर घर चलाते हैं। कुछ समय पहले देव के एक दोस्त का झगड़ा गांधी कॉलोनी निवासी शुभम और गोलू से हुआ था। उस वक्त देव ने इंसानियत के नाते बीच-बचाव किया और अपने दोस्त को छुड़ा लिया। यही बात हमलावरों को चुभ गई और उन्होंने देव को अपनी रंजिश की लिस्ट में डाल लिया। रविवार शाम को जब देव पार्क के पास खड़ा था, तभी घात लगाए बैठे 4-5 हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया।

सुनसान खेतों में ले जाकर छोड़ा अधमरा, दोस्त बने देवदूत

आरोपी देव को जबरन बाइक और स्कूटी पर बैठाकर कुलताजपुर रोड के पास झाड़ियों और खेतों में ले गए। वहां उसे घेरकर बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान आरोपी लगातार वीडियो शूट करते रहे ताकि उसे वायरल किया जा सके। हमले के बाद जब देव बेसुध हो गया, तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। देव के दोस्तों ने हिम्मत दिखाई और तुरंत विशाल को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर विशाल ने अपने भाई को संभाला और आनन-फानन में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई: आरोपियों की पहचान उजागर

इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंस, गोलू, बेगराज और डूमली को नामजद किया गया है, जबकि एक अन्य अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।