Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Narnaund Student Suicide: नारनौंद की छात्रा की मौत: छेड़छाड़ से परेशान होकर लगाया था फंदा, अग्रोहा में तोड़ा दम

AAmandeep Singh
नारनौंद की छात्रा की मौत: छेड़छाड़ से परेशान होकर लगाया था फंदा, अग्रोहा में तोड़ा दम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

 नारनौंद। हरियाणा के नारनौंद में खाकी और कानून के इकबाल को चुनौती देने वाले मनचलों की करतूत ने एक और हंसती-खेलती जिंदगी को खामोश कर दिया। छेड़छाड़ और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर 23 मार्च को मौत को गले लगाने की कोशिश करने वाली 16 साल की मासूम छात्रा ने शनिवार देर शाम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। छह दिनों तक वेंटिलेटर पर मौत को मात देने की कोशिश कर रही इस बेटी की विदाई ने पूरे इलाके में मातम और आक्रोश पैदा कर दिया है।

दोस्ती का दबाव और धमकियां: जब ‘घर’ भी नहीं रहा सुरक्षित

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, दसवीं की छात्रा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। दो युवक उसे स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोकते थे और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाते थे। जब छात्रा ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देना शुरू कर दिया। डरी-सहमी छात्रा ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई थी। परिवार ने सामाजिक मर्यादा के चलते पहले आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सुधारने के बजाय और ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

भाई के साथ मारपीट और फिर आत्मघाती कदम

22 मार्च को जब छात्रा के बड़े भाई ने आरोपियों से इस बाबत बात करनी चाही, तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई और बदतमीजी की। घर के सदस्यों के साथ हुई इस बदसलूकी और अपनी वजह से परिवार को मिल रही धमकियों से छात्रा इतनी टूट गई कि अगले ही दिन 23 मार्च को उसने घर के भीतर फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और फिर अग्रोहा रेफर किया गया था, लेकिन सिर में ऑक्सीजन की कमी और गंभीर चोटों के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिसिया कार्रवाई: दो आरोपी सलाखों के पीछे

नारनौंद पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो मुख्य आरोपियों, साहिल और रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायाधीश ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। हालांकि, गांव वालों में इस बात को लेकर गहरा गुस्सा है कि अगर पुलिस समय रहते इन मजनूओं पर नकेल कसती, तो शायद एक होनहार छात्रा आज हमारे बीच होती।

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।