Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गोवा के समुद्र तटों पर नए साल का जश्न, उत्तरी तटीय इलाकों में भारी यातायात जाम

VVinita Kohli
गोवा के समुद्र तटों पर नए साल का जश्न, उत्तरी तटीय इलाकों में भारी यातायात जाम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पणजी: नववर्ष का जश्न मनाने के लिए बुधवार रात गोवा के समुद्र तटों पर खुशनुमा माहौल देखने को मिला। आतिशबाजी, संगीत और पार्टियों के बीच हजारों की संख्या में लोग समुद्र तटों पर उमड़ पड़े, जबकि उत्तरी गोवा के प्रमुख तटीय इलाकों में भारी यातायात जाम की स्थिति बनी रही। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी। कलंगुट, सिंक्वरीम, बागा, वागातोर, अरम्बोल और केरीम समेत लोकप्रिय समुद्र तटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे, जहां समुद्र किनारे बने ‘शैक’, ‘नाइटस्पॉट’ और खुले स्थलों पर देर रात तक जश्न जारी रहा। आधी रात होते ही तटीय इलाकों के ऊपर आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। लोग तालियां बजाते, एक-दूसरे को गले लगाते और शुभकामनाएं देते हुए संगीत और समुद्र की लहरों की आवाज के बीच नए साल का स्वागत करते नजर आए। 

पुलिस के अनुसार, प्रमुख समुद्र तटीय इलाकों की ओर वाहनों की आवाजाही कई घंटों तक धीमी बनी रही। उत्सव स्थलों की ओर जाने वाले और आधी रात के बाद लौटने वाले पर्यटकों के वाहनों और दोपहिया वाहनों से सड़कें खचाखच भरी रहीं। स्थानीय प्रशासन ने आयोजन स्थलों पर भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाला साल सभी गोवावासियों के लिए शांति, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने गोवावासियों से ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ मिशन में सक्रिय भागीदारी करने और अधिक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से गोवा की धार्मिक सद्भाव, आपसी सम्मान और सामूहिक कल्याण की समृद्ध परंपरा को बनाए रखने की भी अपील की।

विज्ञापन

राष्ट्रीय की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।