80 Year Old Skydiving: कैथल के 80 साल के दादा ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 18 हजार फीट से लगाई छलांग
'हम हरियाणवी हैं, किसी से नहीं डरते' - 18 हजार फीट पर गूंजी आवाज
80 Year Old Skydiving: कहते हैं अगर हौंसला बुलंद हो तो हर आंकडा़ महज एक छोटा बनकर रह जाता है सोशल मीडिया पर इन दिनों हरियाणा के कैथल जिले के बाता गांव के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग ने ऑस्ट्रेलिया में 18000 फीट की ऊंचाई से स्कईडाइविंग कर इतिहास रच दिया है। वहीं इनके साथ रहने वाले अंकित इनके पोता है जो सोशल मीडिया पर रिल्स बनाते है ऐसा ही कुछ नजारा हाल ही पोस्ट किये गए वीडियो का है जिसमें बुजुर्ग की ओर से दिल छू लेने व रोंगटे खड़े कर देना वाला वीडियो वायरल हुआ है।
डरता कौन है हम तो हरियावाणी है
वायरल वीडियो में इनके पोते अकित की ओर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है जिसमें वह अपने दादा को आस्र्टेलिया में लेकर गए है। विमान में बैठने से पहले जब पोते अंकित से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम तो हरियावणी है
हमें डर नहीं लगता और न ही हम किसी से डरते है।
हवा में लहराया तिरंगा , लगाए देशभक्ति के नारे
आसमान से 18000 फीट ऊंचाई से कूदने के बाद जब ट्रेनर के साथ नीचे कूदे तो उनका उत्साह देखने लायक था जिसमें थोड़ा सा भी डर नहीं था। बुजुर्ग ने आसमान में ही तिरंगा झंड़ा लहराया व भारत माता जय के नारे लगाए। बुजुर्ग ने ना सिर्फ हवा में हाथ फैलाकर इस मस्ती का आंनद लिया। उत्साह व जोश में जय भारत व जय हरियाणा के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस जज्बे और देशभक्ति के मुरीद हो गए।
अपना ही पिछला रिॅकार्ड तोड़ा
अंकित ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनके दादा ा यह पहले मौका नहीं है इससे पहले भी वह 18000 फीट
से स्काईडाइव कर चुके है लेकिन इस बार दादा – पोते की इस जोड़ी ने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- मौत को मात देकर मंगेतर को पहनाई अंगूठी
