July 26, 2026

Rewari News: रेवाड़ी में प्लाइवुड शोरूम में भड़की आग, सोते हुए 5 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

0
Rewari News: रेवाड़ी में प्लाइवुड शोरूम में भड़की आग, सोते हुए 5 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

रेवाड़ी प्लाइवुड गोदाम में तड़के लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Rewari News: रेवाड़ी जिले के गोकलगढ़ क्षेत्र में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नामी प्लाइवुड शोरूम अचानक आग की लपटों से घिर गया। देखते ही देखते लपटों ने पूरे शोरूम और उससे सटे गोदाम को अपनी आगोश में ले लिया। राहत की बात यह रही कि गोदाम के बाहर सो रहे पांच मजदूर समय रहते जाग गए और भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

सुबह 6 बजे भड़कीं लपटें, आसपास की दुकानों में फैली दहशत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोकलगढ़ टी-प्वाइंट के पास ‘वुड स्टूडियो’ नाम से प्लाइवुड का बड़ा शोरूम और गोदाम स्थित है। रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक गोदाम के अंदर से धुएं का गुबार उठने लगा। प्लाइवुड और केमिकल होने के कारण आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास की दुकानों और मकानों तक लपटें पहुंचने के डर से स्थानीय दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

10 दमकल गाड़ियों की ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और शोरूम मालिक को दी गई। शुरुआत में रेवाड़ी से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग की भीषणता को देखते हुए धारूहेड़ा और बावल आईएमटी (IMT) से अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं। फायर ब्रिगेड की कुल 10 गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे तक पानी की बौछारें करने के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।

गोदाम का पिछला हिस्सा पूरी तरह स्वाहा

इस अग्निकांड में गोदाम का पिछला हिस्सा और वहां रखा लाखों रुपये का प्लाइवुड पूरी तरह जलकर राख हो गया, हालांकि दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अगले हिस्से में रखे सामान को बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद चेयरपर्सन विनिता पीपल और पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी को सांत्वना दी और अधिकारियों से हालात का जायजा लिया।

सहायक फायर ऑफिसर संजय ढिल्लन ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह 6 बजे कॉल मिली थी। 10 गाड़ियों की मदद से अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो सकी है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed